क्या लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड छोड़ देंगी कंगना रनौत? एक्ट्रेस बोलीं, 'एक ही काम पर फोकस करूंगी...'

Kangana Ranaut News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रही हैं। कंगना रनौत की राजनीति करियर की शुरुआत होते ही कई लोग ये जानना चाहते हैं कि क्या लोकसभा चुनाव जीतने के बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड को छोड़ देंगी?

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने अब खुद इस सवाल का जवाब दिया है। कंगना रनौत ने बताया है कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भी वह बॉलीवुड में काम करेंगी या नहीं। कंगना रनौत ने अब अपने फिल्मी करियर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। आइए जानें उन्होंने क्या कहा?

Kangana Ranaut

क्या बॉलीवुड की दुनिया को अलविदा कह देंगी कंगना रनौत?

आजतक को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत संकेत दिया है कि, ''लोकसभा चुनाव में अगर वो जीतती हैं तो बॉलीवुड की दुनिया को अलविदा कह सकती हैं। मंडी लोकसभा सीट पर 1 जून को वोटिंग होनी है।

फिल्म और राजनीति को कैसे मैनेज करेंगी? इस सवाल पर कंगना रनौत ने कहा, '''मैं फिल्मों में अच्छी हूं, रोल भी करती हूं और डायरेक्ट भी करती हूं। कभी-कभी काम करते-करते पक भी जाती हूं। अगर मुझे राजनीति में ऐसी संभावना दिखेगी कि लोग मेरे साथ जुड़ रहे हैं तो मैं राजनीति करूंगी। आईडियली मैं ऐसा करना चाहूंगी, मैं बस एक ही काम पर फोकस करना चाहती हूं।''

Kangana Ranaut

कंगना रनौत बोलीं- मंडी से जीती तो, लोगों की उम्मीदों के साथ न्याय करूंगी

कंगना रनौत ने आगे कहा कि, ''अगर मैं मंडी से जीती तो लोगों की उम्मीदों के साथ न्याय करूंगी। अगर मैं मंडी से जीतूंगी तो राजनीति ही करूंगी। कई फिल्म निर्माता मुझसे कहते हैं कि राजनीति में मत जाओ। आपको लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। लेकिन मैं उनको कहती हूं कि ऐसा नहीं है। अगर मेरी निजी महत्वाकांक्षाओं की वजह से लोग सफर कर रहे हैं तो ये बिल्कुल सही बात नहीं है।''

कंगना ने कहा-लोगों की उम्मीदों पर खड़ा उतरना है

कंगना रनौत ने कहा, ''मैंने एक प्रिविलेज लाइफ जिया है। अगर अब लोगों के साथ जुड़ने का मौका मिल रहा है तो उसे भी पूरा करूंगी। मुझे लगता है सबसे पहले लोगों की आपसे जो उम्मीदें हैं, उसको पूरा करना चाहिए। लोगों की उम्मीदों के साथ जस्टिस करना मैं पसंद करूंगी।''

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत को आखिरी बार 'तेजस' फिल्म में देखा गया था। उनकी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' है, जिसका उन्होंने निर्देशन भी किया है। फिल्म में अभिनेत्री ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+