Pahalgam Attack: पहलगाम हमले का दिया जाएगा करारा जवाब? हाल की ये 5 बड़ी बातें कर रही हैं इस ओर इशारा

Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के 12 दिन बीत चुके हैं। भारत ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ कई कूटनीतिक फैसले लिए हैं। भारत ने सिंधु जल संधि रोकने से लेकर पाकिस्तानी वीजा सेवा खत्म करने जैसे कई बड़े फैसले लिए हैं। लेकिन इसके बाद आगे क्या...? क्या भारत पाकिस्तान के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं करेगा? इस सवाल पर चर्चा गली नुक्कड़ से लेकर सोशल मीडिया तक हर कोई कर रहा है।

ऐसे में भारतीय वायुसेना प्रमुख और नेवी प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मुलाकात की है। पिछले हाल के दिनों में ऐसे कई संकेत आए हैं, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि भारत जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इसमें भारतीय वायुसेना प्रमुख, नेवी चीफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ बैठक और नियंत्रण रेखा पर सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखना, जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा बढ़ाना शामिल है।

Pahalgam Attack

🔴 पहला संकेत: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने रविवार (05 मई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार द्वारा जवाबी कार्रवाई के विकल्पों पर विचार किए जाने की वायुसेना की तैयारियों पर जानकारी दी है।

हालांकि इस बैठक के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन बताया जा रहा है कि वायुसेना प्रमुख ए पी सिंह और पीएम मोदी ने सुरक्षा परिदृश्य और उपलब्ध विकल्पों पर चर्चा की।

Take a Poll

🔴 दूसरा संकेत: नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने पीएम मोदी से मुलाकात की। उन्होंने अरब सागर में स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी से बात की। अरब सागर में नौसेना के चल रहे अभ्यास को देखते हुए, पश्चिमी बेड़े के सभी परिचालन सीमावर्ती युद्धपोत समुद्री गश्ती विमानों और बेड़े के सहायक विमानों के साथ समुद्र में हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा सूत्रों ने कहा कि कार्यकारी आदेश मिलते ही नौसेना किसी भी संभावित विकल्प पर कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

🔴 तीसरा संकेत: इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव में बोलते हुए कहा, "रक्षा मंत्री के तौर पर यह मेरा कर्तव्य है कि मैं अपने सैनिकों के साथ मिलकर देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करूं। यह मेरा कर्तव्य है कि मैं हमारे सशस्त्र बलों के साथ मिलकर उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दूं जो हमारे देश पर बुरी नजर डालने की हिम्मत करते हैं।"

राजनाथ सिंह ने कहा, "आप सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अच्छी तरह से जानते हैं, आप उनकी कार्यशैली और दृढ़ संकल्प से परिचित हैं। आप उनके जीवन में सीखी गई जोखिम उठाने की क्षमता से भी वाकिफ हैं। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आप जो चाहते हैं, वही होगा।"

🔴 चौथा संकेत: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 03 मई को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहलगाम हमले के बाद मुलाकात की है। पीएम और सीएम के बीच करीब 30 मिनट तक बैठक चली। इस बैठक में पहलगाम हमले और उसके बाद पैदा हुई सुरक्षा स्थिति सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई है।

🔴 पांचवां संकेत: पीएम मोदी ने इससे पहले भी 29 अप्रैल 2025 को वायुसेना और नौसेना प्रमुखों से बातचीत की थी। प्रधानमंत्री आवास पर सैन्य अधिकारियों के साथ हुई इस बैठक में कथित तौर पर पीएम मोदी ने कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करने का सशस्त्र बलों को पूरी तरह छूट है। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी शामिल हुए।

सूत्रों के मुताबिक ऐसी बैठकों में विशिष्ट लक्ष्यों और उद्देश्यों, आपातकालीन आवश्यकताओं, सेवा-विशिष्ट संभावित चुनौतियों और वास्तविक समयसीमा पर चर्चा करने का अवसर मिलता है। अब पाकिस्तान ने भी नियंत्रण रेखा पर अपने सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा है। सूत्रों के मुताबिक ऐसी जानकारी मिली है कि लगभग 30 प्रतिशत सैनिक अग्रिम चौकियों पर तैनात रहेंगे। पाकिस्तानी सेना ने भारी हथियारों की टुकड़ियां भी तैयार रखी हैं और हाल के दिनों में सैनिकों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ अपनी हवाई सुरक्षा को भी बढ़ाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+