रोहिंग्या मुसलमानों पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करेगी मोदी सरकार
नई दिल्ली। रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर भेजे जाने के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करेगी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बयान देते हुए कहा, 'राजग सरकार इस मुद्दे पर 18 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करेगी।'

बता दें कि 11 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में दिए गए हलफनामें में सरकार ने रोहिंग्या मुलमानों की देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से निवेदन किया था कि वो रोहिंग्या शरणार्थियों को देश से बाहर निकाले जाने के सरकार के फैसले पर कोई प्रतिंबध न लगाए। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि रोहिंग्या को देश से बाहर करने के लिए सख्त कार्रवाई की जरूरत है। ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा, रोहिंग्या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हैं खतरा
गृह सचिव हंसराज अहीर ने बुधवार को कहा कि अगर रोहिंग्या मुसलमानों को देश में स्थायी रुप से रहने की इजाजत दी गई तो देश में कानून व्यवस्था की भारी समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस बीच दो रोहिंग्या मुसलमानों ने सुप्रीमकोर्ट में याचिका दायर कर गुहार लगाई है कि उन्हें भारत से बाहर न भेजा जाए। इन दोनों युवकों को कहना है कि अगर इन्हें वापस म्यामांर भेजा गया तो उनकी वहां मौत सुनिश्चिच है।












Click it and Unblock the Notifications