BJP विधायक के विवादित बोल, कहा-अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करने वालों के काट देंगे सिर

भाजपा के विधायक राजा सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि अगर कोई राम मंदिर बनने का विरोध करेगा तो वह उसकी गर्दन काट देंगे।

हैदराबाद। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा एक बार फिर से गरमा गया है। यूपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद राम मंदिर के निर्माण को लेकर फिर से मांग उठने लगी है। मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा के विधायक ने विवादित बयान दे दिया है।

 Will behead those who oppose Ram temple: Hyderabad BJP Mla Raja Singh

हैदराबाद के गोशामहल सीट से भाजपा के विधायक राजा सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि अगर कोई राम मंदिर बनने का विरोध करेगा तो वह उसकी गर्दन काट देंगे। हैदराबाद में लोगों को संबोधित करते हुए राजा सिंह ने कहा कि जो लोग ये कहते हैं कि राम मंदिर का निर्माण किया तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, हम उनकी गर्दन काट देंगे। उन्होंने कहा कि मेरा यह बयान उन लोगों के लिए है जो यह कहते हैं कि राम मंदिर का निर्माण हुआ तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हम उनके इस बात के कहने का इंतजार कर रहे हैं ताकि हम उनका सिर काट सके।

हलांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब राजा सिंह ने विवादित बयान दिया ह। इससे पहले भी वो इसी तरह से विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहे है। आपको बता दें कि हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर केन्द्रीय लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि अयोध्या में हर हाल में राम मंदिर का निर्माण होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+