अरविंद केजरीवाल के मामा निकले घपलेबाज, 5 करोड़ के हेरा-फेरी का मामला

मालूम हो कि हरियाणा के हिसार के ग्रीन स्कावयर मार्केट स्थित टीआर कैपिटल लिमिटेड के डायरेक्टर रामबाबू अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने बीते 3 जून को कंपनी में 5 करोड़ रुपये का घपला किया जाने का केस दर्ज कराया था। अग्रवाल ने अपने शिकायत में पुलिस को बताया था कि शहर के ऑटो मार्केट निवासी और कंपनी के सीए अनिल यादव और आर्य बाजार निवासी रवीन्द्र कुमार ने कंपनी में पांच करोड़ रुपये का गवन किया है। इतना ही नहीं जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इस पूरे मामले में जांच के लिये अरविंद केजरीवाल भी कुछ दिनों पहले पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर चुके हैं।
वहीं कंपनी के सीए अनिल यादव का कहना है कि रामबाबू अग्रवाल जिस एकाउंट में घपले की बात कर रहे हैं वो खुद उसे यूज़ करते थे। अनिल ने कहा कि मैंने एकाउंट की पूरी डिटेल पुलिस को दे दी है। उन्होंने बताया कि रुपये एकाउंट में ही मिले हैं और यदि घोटाला हुआ होता तो रकम नहीं मिलती। अनिल ने बताया कि शेयर का काम चेक से होता है और ऐसे में गवन की उम्मीद नहीं की जा सकती।












Click it and Unblock the Notifications