क्या अपने बच्चों को साथ लेकर पाकिस्तान चली जाएगी अंजू उर्फ फातिमा? अपनाने को तैयार हैं शौहर नसरुल्लाह!

Anju In India: राजस्थान के अलवर से जुलाई 2023 में पाकिस्तान गई अंजू, अब भारत लौट आई हैं। वाघा बॉर्डर के रास्ते अंजू भारत वापस आई हैं और फिलहाल दिल्ली में हैं। अंजू पाकिस्तान जाने के बाद अपने फेसबुक मित्र नसरुल्लाह से शादी कर ली थी और इस्लाम धर्म अपनाकर फातिमा बन गई हैं। 25 जुलाई 2023 को अंजू ने अपने 29 साल के दोस्त नसरुल्लाह से निकाह किया था। दोनों साल 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे। अब अंजू भारत अपने बच्चों के लिए वापस लौटी हैं।

अंजू का कहना है कि वो भारत सिर्फ और सिर्फ अपने बच्चों से मिलने और उन्हें पाकिस्तान ले जाने वापस आई हैं। अंजू का कहना है कि वह सबसे पहले अपने पहल पति अंरविंद से तलाक लेंगी फिर अपने बच्चों को पाकिस्तान ले जाने की कार्यवाही पर ध्यान देंगी। ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या अंजू के पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह उनके बच्चों को अपनाएंगे या नहीं।

Anju In India

अंजू के भारत आने से पहले नसरुल्लाह ने पाकिस्तानी यूट्यूबर मोहसिन (Digital Mohsin) से बातचीत में जवाब दिया था कि वो चाहते हैं कि अंजू पाकिस्तान अपने दोनों बच्चों को लेकर वापस जाएंगी या नहीं। नसरुल्लाह ने यह भी बताया था कि वो अंजू के बच्चे को अपनाएंगे या नहीं। अंजू की 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है। ये दोनों बच्चे अपने पिता अरविंद के साथ अलवर भिवाड़ी के एक फ्लैट में रहते हैं।

ऊपरी दीर जिले में रहने वाले नसरुल्लाह ने बताया था कि, ''बच्चे अगर, अंजू के साथ वापस पाकिस्तान लौटना चाहने तो उनका बहुत-बहुत स्वागत है। लेकिन अगर वो भारत में ही रहना चाहेंगे तो ये उनकी मर्जी होगी। अंजू सिर्फ बच्चों के खातिर भारत गई हैं। बच्चों को अपनाने के लिए हम तैयार हैं।''

नसरुल्लाह ने कहा है कि, '' अंजू भारत से वापस लौटकर जरूर आएगी। हम दोनों एक-दूसरे को चाहते हैं और हमारा प्यार सच्चा है। अंजू निश्चित रूप से वापस आएंगी क्योंकि पाकिस्तान ही अब उनका घर है।'' हालांकि अंजू का कहना है कि वो अपने बच्चों को पाकिस्तान लेकर ही जाएंगी।

अंजू के बच्चे करते हैं उनसे नफरत!

अंजू के बच्चों ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि, उन्हें उनकी मां से कोई मतलब नहीं है। वो अपनी मां के बिना जीने की आदत डाल चुके हैं। अंजू अपने पति और बच्चों को ये कहकर निकली थी कि वो अपने सहेली के घर जा रही है।

अंजू वैध पासपोर्ट लेकर पाकिस्तान गई थी। अंजू ने साल 2020 में पासपोर्ट बनाया था। परिवार वालों को ये जानकारी नहीं थी कि अंजू किसी पाकिस्तानी शख्स से बात कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+