जेल जाएंगे CJP फाउंडर अभिजीत दीपके? कौन हैं फैजान अंसारी? जिन्होंने दर्ज करवाई FIR, बॉलीवुड की भी खुली पोल

CJP founder Abhijeet Dipke FIR: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके की मुश्किलें अचानक बढ़ती दिख रही हैं। इस बार वजह उनका कोई आंदोलन नहीं, बल्कि दिल्ली पुलिस को दी गई एक लिखित शिकायत है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने अभिजीत दीपके के खिलाफ FIR दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

फैजान अंसारी ने शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। साथ ही कुछ ऐसे दावे भी किए गए हैं, जिनकी अभी तक किसी जांच एजेंसी या दिल्ली पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। फैजान ने बॉलीवुड के बड़े सितारों को पैसे देकर विरोध प्रदर्शनों में बुलाने का दावा भी किया है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि शिकायत में क्या लिखा गया है, फैजान अंसारी ने क्या कहा है और इस पूरे मामले में अब तक आधिकारिक स्थिति क्या है।

Abhijeet Dipke FIR

कौन हैं फैजान अंसारी और क्यों पहुंचे दिल्ली?

मुंबई के रहने वाले सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर फैजान अंसारी खासतौर पर दिल्ली डीसीपी दफ्तर पहुंचे। हाथ में शिकायत की कॉपी लेकर उन्होंने मीडिया के सामने कई गंभीर बातें रखीं। फैजान का कहना है कि अभिजीत दीपके के समर्थकों ने उन पर दो अलग-अलग जगहों पर जानलेवा हमले करवाए हैं। हालांकि इन आरापों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है और दिल्ली पुलिस ने भी अभी तक इन दावों पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

फैजान अंसारी ने कहा,

"मैंने अभिजीत दीपके के खिलाफ डीसीपी को लिखित शिकायत दे दी है। मेरे पास इस बात का पक्का सबूत है कि उनके आदमियों ने मुझ पर हमला किया। पुणे और औरंगाबाद में भी मुझ पर हमले हुए थे, जहां मैंने दो अलग मामले दर्ज कराए हैं। मैं चाहता हूं कि दिल्ली पुलिस दीपके को बिना देरी गिरफ्तार करे।"

'पाकिस्तानी एजेंट' और देश का माहौल बिगाड़ने का दावा

दिल्ली पुलिस को दी गई शिकायत में फैजान ने दीपके को 'पाकिस्तानी एजेंट' तक कह डाला। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपके उमर खालिद का समर्थन करता है और देश विरोधी मानसिकता को बढ़ावा दे रहा है।

शिकायतकर्ता ने चेतावनी देते हुए कहा, "यह शख्स उमर खालिद का समर्थक है और देश का माहौल बिगाड़ने में जुटा है। अगर इसे फौरन जेल नहीं भेजा गया, तो यह पूरे देश में दंगे-फसाद करवा सकता है।"

बॉलीवुड सितारों पर पैसे लेने के गंभीर आरोप

फैजान अंसारी ने दावा किया कि जंतर-मंतर पर सीजेपी के करीब एक महीने चले आंदोलन में भीड़ जुटाने के लिए फिल्मी हस्तियों को पैसे दिए गए थे। उन्होंने सीधे-सीधे दो चर्चित सेलिब्रिटी के नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उर्फी जावेद को एक लाख रुपये और पूनम पांडे को बीस हजार रुपये दिए गए थे।

इसी सिलसिले में फैजान ने आगे कहा, "अभिजीत सब कुछ सिर्फ अपने निजी फायदे के लिए कर रहा है। उसने पैसे फेंककर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को जंतर-मंतर बुलाया था।"

गिरफ्तारी की मांग क्यों की गई?

फैजान अंसारी का कहना है कि अगर अभिजीत दीपके के खिलाफ समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि पुलिस तुरंत एफआईआर दर्ज करे और कानून के मुताबिक कार्रवाई करे।" यह उनका व्यक्तिगत आरोप और मांग है। इसकी पुष्टि किसी जांच रिपोर्ट से नहीं हुई है।

फिलहाल दिल्ली पुलिस की तरफ से इस शिकायत पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी साफ नहीं है कि शिकायत पर प्रारंभिक जांच शुरू हुई है या नहीं। एफआईआर दर्ज हुई है या नहीं, इसकी भी अब तक पुष्टि नहीं हुई है। यानी इस समय मामला शिकायत दिए जाने तक ही सीमित है।

सोनम वांगचुक के हिरासत पर पुलिस का समर्थन

बातचीत के दौरान फैजान अंसारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और दिल्ली पुलिस के हालिया कदमों की तारीफ भी की। उन्होंने सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने के फैसले को सही बताया।

फैजान ने कहा:"मैं दिल्ली के सीएम और पुलिस को सलाम करता हूं कि उन्होंने सही समय पर सोनम वांगचुक को रोक लिया। इस एक फैसले की वजह से दिल्ली का माहौल खराब होने से बच गया।"

फिलहाल फैजान अंसारी की इस शिकायत पर दिल्ली पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन इन गंभीर दावों के बाद मामला गरमा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+