पत्नी ने यौन संबंध बनाने से किया इनकार, पति ने जिंदा जलाया, मौत

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बीड़ जिले में पति ने अपनी ही पत्नी को आग के हवाले कर दिया। दरअसल पति को पत्नी ने शारीरिक संबंधन बनाने से इनकार किया तो बौखलाए पति ने पत्नी को आग के हवाल कर दिया। जिसके बाद पीड़िता की मौत हो गई। यह मामला 27 सितंबर का है। घटना के बाद पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार पीड़िता का नाम सायरा पठान था, जिसे उसके ही पति ने आग के हवाल कर दिया, जिसकी वजह से महिला की मौत हो गई।

murder

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का पति अयूब पठान 26 सितंबर की रात जब पत्नी से यौन संबंध बनाने को कहा तो पत्नी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। पत्नी ने कहा कि वह अच्छा महसूस नहीं कर रही है, लिहाजा वह यौन संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं है। जिसके बाद गुस्से में अयूब ने अपनी पत्नी को घर में रखे स्टोव में भरे किरोसिन का तेल डालकर, जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद पति घर से भाग गया। जब सायरा ने आग की लपटों में चीखते हुए मदद की गुहार लगाई तो पड़ोसी दौड़कर मदद के लिए आए, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी और सायरा काफी बुरी तरह से जल गई।

घटना के बाद पीड़िता को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 27 सितंबर की सुबह सायरा की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि सायरा 75 फीसदी जल गई थी और जब वह अस्पताल आई तो उसकी हालत काफी गंभीर थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने से पहले महिला ने अपने को दोषी करार दिया है, जिसके बाद आरोपी अयूब को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+