पति की मौत के बाद नाइजीरियन से इश्क कर बैठी 38 साल की विधवा, लुटा बैठी 23 लाख रुपए
रायपुर। पति की मौत के बाद पत्नी मायूस रहने लगी थी। उसका जिंदगी में अकेलापन था तभी फेसबुक पर नाईजीरिया के एक युवक से उसकी दोस्ती हुई। वो कब उसके प्यार में पड़ गई और 23 लाख गंवा दिए पता ही नहीं चला। रुपए लेने के बाद जब युवक के व्यवहार और बातों में बदलाव आया तो उसे खुद ठगे जाने का अहसास हुआ। महिला ने साइबर सेल में मामले की शिकायत की है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। महिला ने शिकायत में बताया है कि उस नाइजीरियन युवक ने उससे शादी का भी वादा किया था। पुलिस इसे किसी गिरोह का काम मानते हुए छानबीन कर रही है।
क्या बताया महिला ने
घटना छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर का है। यहां के नेहरू नगर की रहने वाली 38 साल की महिला ने बताया कि फेसबुक पर बाचीत बढ़ने के बाद दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया और व्हाट्सएप पर बात शुरू कर दी। महिला के प्रेमी ने उसे समय-समय पर गिफ्ट भी भेजे और उसके बाद बिजनेस शुरू करने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में 23 लाख रुपए अपने खाते में जमा करा लिए।
शादी का दिया था झांसा
रुपए जमा कराने के पहले युवक ने महिला से शादी करने की बात कही थी। इसी भरोसे पर महिला ने उसे पैसे दिए। रुपए लेने के बाद जब युवक के बातचीत के तरीके में बदलाव और शादी से इंकार कर दिया तो महिला ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हो सकता है गिरोह का काम
आरोपी युवक ने भले ही खुद को नाईजीरिया का बताया है, लेकिन पुलिस को इसके पीछे दिल्ली के एक गिरोह का हाथ लग रहा है। पुलिस को जानकारी मिली है कि दिल्ली में युवकों का एक गिरोह इसी तरह की घटनाओं में लिप्त है। पुलिस ने शुरुआती तौर पर आरोपी युवक के मोबाइल नंबर और उसके लोकेशन आदि की जांच शुरू की है। जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Read Also- दरिदों से बचने के लिए युवती ने मंदिर में ली शरण, वहीं पर हुआ गैंगरेप