आधार को मोबाइल से लिंक करने में इसलिए नहीं कोई डरने की जरूरत

 आधार को मोबाइल से लिंक करने में इसलिए नहीं कोई डरने की जरूरत

नई दिल्ली। आधार बेहद अहम दस्तावेज बन गयचा है। बिना आधार के आपका काम नहीं चल सकता है। तमाम सरकारी योजनाओं से लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के कामों के लिए, मोबाइल कनेक्शन से लेकर पुराने कनेक्शन को जारी रखने के लिए आधार जरूरी है। केंद्र सरकार ने लोगों को अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करवाने का आदेश दिया है। इसके लिए फरवरी 2018 तक का वक्त दिया गया है। इस समयसीमा के भीतर सभी को अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करवाना अनिवार्य है, वरना आपका मोबाइल कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा।

सरकार का फैसला

सरकार का फैसला


सरकार के फैसले का विरोध भी हो रहा है। इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। सोमवार को एक सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केन्द्र सरकार से पूछा कि सरकार कोर्ट को समझाए कि मोबाइल फोन को आधार नंबर से लिंक कराना क्यों जरूरी है? इसके लिए न्यायालय ने केन्द्र सरकार को चार सप्ताह का समय दिया है। अगर आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा है तो इसका जवाब हम आपको दे रहे हैं कि आखिर क्यों मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करवाना जरूरी है।

 क्यों जरूरी है मोबाइल को आधार से लिंक करना

क्यों जरूरी है मोबाइल को आधार से लिंक करना


लोगों को फरवरी तक अपने मोबाइल कनेक्शन को आधार से लिंक करवाने को कहा गया है। इससे से न केवल आपका और सरकार का फायदा है बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए ये जरूरी है। आपको बता तें कि आधार के लिए पंजीकरण करवाते वक्त हमें अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाना होता है। सरकार अब आपके इस नंबर को आधार से लिंक करवाकर उसे दोबारा से वेरिफाई करना चाहती है। इससे ये पता लगाने में आसानी होगी कि कहीं आपने सिम कनेक्शन लेते वक्त फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल तो नहीं किया है।

 आपके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल

आपके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल


मोबाइल सिम कनेक्शन लेते वक्त सभी को अपना कोई न कोई पहचान पत्र जैसे कि वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन कार्ड आदि देना होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके जाने के बाद आपके उन दस्तावेजों की फोटोकॉपी का क्या होता है। अगर नहीं तो हम बताते हैं। जिस ऑपरेटर की दुकान पर आप अपने दस्तावेजों को छोड़कर जाते हैं, कई बार उन्हीं दस्तावेजों को आधार पर ऑपरेटर किसी दूसरे को सिम कार्ड इशू कर देता है। आपके नाम पर इस्तेमाल हुआ सिम किसी दूसरे के पास पहुंच जाता है, लेकिन आधार मोबाइल लिंक करने से ऐसा नहीं होगा।

 मुश्किल में फंस सकते है

मुश्किल में फंस सकते है

आपके दस्तावेजों से लिया गया सिम कार्ड जिसे कोई और इस्तेमाल कर रहा है कई बार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अगर वो सिम किसी अपराध में लिप्ट हुए हो या फिर किसी क्राइम की जगह पर पाए गए तो आप पुलिस के संदेहों के घेरे में आ जाएंगे। इन मुसिबतों ने आपको आधार-मोबाइल लिंक बचाएगा।

 घर बैठे करें लिंक

घर बैठे करें लिंक

सरकार ने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने के तरीके को आसान बना दिया है। आप आपने घर में बैठे -बैठे अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करवा सकते हैं। OTP की मदद से ये काम आसानी से हो जाएगा। आपको कतहीं लाइन में लगने या फिर बाहर जाने की जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+