गरबा-डांडिया खेलने के दौरान क्यों हो रही हार्ट अटैक से इतनी मौतें? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर, कैसे इससे बचें?
Garba Dandiya Heart attack risk: गुजरात में गरबा और डांडिया खेलते हुए बीते 24 घंटों में दिल का दौरा पड़ने से कम से कम 10 लोगों की मौतें हुई हैं। जिसमें से एक की उम्र 17 साल थी। 24 घंटे में 500 से अधिक एम्बुलेंस कॉल की गईं और सरकार ने भी अलर्ट जारी किया है। सरकार ने आयोजकों से सभी आवश्यक उपाय करने को कहा है, जिसमें यह सुनिश्चित करना भी शामिल है कि लोगों को अस्वस्थ महसूस होने पर अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध रहे।
अब सवाल ये उठता है कि आखिर गरबा और डांडिया खेलने के दौरान हार्ट अटैक का खतरा क्यों बढ़ रहा है। कई लोग ये जानना चाहते हैं कि गरबा और डांडिया का हार्ट अटैक से क्या संबंध है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर गरबा के दौरान कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक का खतरा क्यों बढ़ रहा है और इससे बचने के लिए क्या करें?

हार्ट अटैक का गरबा या डांडिया से क्या है संबंध?
नवरात्रि में गरबा या डांडिया खेलना सालों पुरानी परंपरा है। गरबा या डांडिया में कुछ खास जोखिम भरा नहीं है। यह एक नृत्य उत्सव है जिसमें कई लोग अपनी शारीरिक सीमाओं को पार करते हुए घंटों तक डांस कर सकते हैं। ऐसे मामलों में, अगर किसी को पहले से हृदय रोग (दिल की बीमारी) है, तो गरबा या डांडिया खेलते वक्त तीव्र शारीरिक गतिविधि किसी के दिल पर दबाव डाल सकती है, जिससे उसका जीवन खतरे में पड़ सकता है।
अपनी सारी एनर्जी का उपयोग करते हुए लगातार डांस करते समय ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए वर्कआउट आपकी हृदय गति और रक्तचाप को बढ़ाता है। अब यह वर्कआउट एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए हेल्दी और फायदेमंद है। वहीं दूसरी तरफ अगर ऐसा कोई शख्स जिसे पहले से ही रक्तचाप या हृदय संबंधी बीमारियां हैं, तो गरबा जैसा गरबा जैसे इंटेंस वर्कआउट हार्ट पर लोड बढ़ा सकता है।
क्या कहते हैं डॉक्टर्स
न्यूज 18 के मुताबिक, अहमदाबाद के नारायणा हॉस्पिटल के कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलोजिस्ट डॉ. जीशान मंसूरी कहते हैं कि आजकल 30 साल से भी कम उम्र के मरीज हार्ट की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
नई दिल्ली के साओल हार्ट सेंटर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ और निदेशक डॉ. बिमल छाजे का भी कहना है कि दिल की बीमारियां अब युवाओं को भी प्रभावित कर रही है।
एम्स के पूर्व सलाहकार छाजेर ने त्योहारी सीजन से पहले स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था करने की सलाह दी है। उन्होंने दिल की बीमारी वालों को इंटेंस वर्कआउट ना करने की भी सलाह दी है।
गरबा या डांडिया करते वक्ट इन बातों को रखें ध्यान
- गरबा या डांडिया करते वक्ट हमेशा खुद को हाईड्रेट रखें। डिहाइड्रेशन से arrhythmias का खतरा बढ़ सकता है। इससे हार्ट काम करना बंद कर देता है जिससे अचानक कार्डियक अरेस्ट हो सकता है। इसलिए, डिहाइड्रेशन और संबंधित जोखिमों को रोकने के लिए पानी और अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स पेय को अपने पास रखें और पीते रहें।
-गरबा या डांडिया करते वक्ट बीच-बीच में ब्रेक लेकर रेस्ट करते रहें। थकावट और थकान महसूस होने पर बिल्कुल भी ना नाचे। थकान, सांस फूलना और चक्कर आना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और अगर आपको ऐसे किसी भी संकेत का अनुभव हो तो आपको डांस करना बंद कर देना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
-चाहे आप नवरात्रि उत्सव, घरेलू काम, आदि में कितने भी व्यस्त क्यों न हों, आपको अपनी पूरी नींद लेनी जरूरी है। नींद की कमी से आपकी मांसपेशियों की मरम्मत मुश्किल हो जाती है। जो आपके दिल की उचित कार्यप्रणाली को भी प्रभावित कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications