'तपस्या में कमी होगी', राहुल के लोकसभा सीट जाने के बाद आखिर पवन खेड़ा ने अपने इस ट्वीट के लिए क्यों मांगी माफी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा सीट जाने के बाद कांग्रेस ने पूरे देशभर में विरोध करने की तैयारी की है।

pawan khera

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पिछले साल राज्यसभा सीट ना मिलने पर कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी नाराजगी जताई थी और कहा था कि शायद उनकी तपस्या में कुछ कमी रह गई होगी। अब राहुल गांधी के लोकसभा सीट जाने के बाद पवन खेड़ा ने अपने उस ट्वीट के लिए माफी मांगी है। रविवार को माफी मांगते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर अपनी गलती का एहसास हो गया है। राहुल गांधी 'सत्ता से दूर' हैं और अपनी 'तपस्या' जारी रखी है।

'आप लोकतंत्र को मारेंगे और सोचेंगे कि चीख भी...'

लोकसभा से राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ राजघाट पर कांग्रेस के कई नेताओं ने दिनभर धरना दिया। इसी धरने को संबोधित करते हुए रविवार कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, ''आप लोकतंत्र को मारेंगे और सोचेंगे कि चीख भी बाहर न निकले, ऐसे में तो राहुल गांधी बोलेंगे। आप कायर हैं,डरपोक हैं ...हम आपसे नहीं डरते और न राहुल गांधी आपसे डरते हैं। राहुल गांधी बोलेंगे, चाहे वह संसद के अंदर से हो या इसके बाहर।''

पवन खेड़ा ने कहा,''आप (भाजपा) डरते हैं जब राहुल गांधी अडानी का नाम लेते हैं। जब वह सड़कों पर ऐसा करेंगे तो आप कांप उठेंगे।"

पवन खेड़ा ने बताया क्यों मांगी माफी?

इसके बाद कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम नहीं होने के बाद पिछले साल 29 मई को किए गए अपने ट्वीट का जिक्र करते हुए पवन खेड़ा ने कहा, ''मैं आप सभी से, अपने नेतृत्व से माफी मांगना चाहता हूं कि स्वार्थ में, जब मुझे राज्यसभा में टिकट नहीं मिला। तो मैंने लिखा कि 'शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई'। अब मैं राहुल गांधी को देखता हूं कि वह सत्ता से दूर रहते हैं और अपनी तपस्या जारी रखते हैं, इससे बड़ी बात क्या हो सकती है।''

पवम खेड़ा ने कहा, ''मैं आज आप सभी से माफी मांगता हूं। मुझे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से प्रेरणा मिली है। यह लड़ने का समय है, अपनी आवाज उठाने का वक्त है, सत्ता आए या न आए, हम लड़ेंगे और जीतेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+