आईएसआईएस के लिए मोदी पीएम नहीं बल्कि देश के राष्‍ट्रपति!

नई दिल्‍ली। बुधवार को अंग्रेजी न्‍यूजपेपर इंडियन एक्‍सप्रेस ने दावा किया कि आतंकी संगठन आईएसआईएस ने पीएम नरेंद्र मोदी को इस्‍लाम का दुश्‍मन बताया है। साथ ही संगठन ने देश में आतंकी हमलों की धमकी दी है। न्‍यूजपेपर के मुताबिक आईएसआईएस ने अपनी ऑनलाइन मैगजीन में यह दावा किया है।

isis-what-it-is-all-about-350

लेकिन अगर हम आईएसआईएस की मैगजीन पर गौर से नजर डालें तो इस ऑनलाइन मैगजीन में पता चलता है कि पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री न होकर देश के राष्‍ट्रपति हैं। जी हां आईएसआईएस ने पीएम मोदी को अपनी मैगजीन में देश का राष्‍ट्रपति बताया है।

मैगजीन के कंटेंट को अगर ध्‍यान से पढ़ें तो इस बात का पता लगा है कि यह काम कमजोर पड़ चुके आंतकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन का हो सकता है।

इस कंटेंट में पीएम मोदी के साथ ही भारत से जुड़ी कुछ और बातें जो कहीं गई हैं, वह कहीं न कहीं आईएसआईएस के काम करने के तरीकों से मिलती-जुलती हैं।

जिस मैनुअल में यह बातें कहीं गई हैं उसमें साफ कहा गया है कि किसी भी कीमत पर कम्‍यूनिकेशन करने से बचना होगा। अगर आतंकी आपस में ऐसा करेंगे तो एजेंसी के लिए उनका पता लगाना काफी आसान हो जाएगा। इस मैगीजन में

पेरिस में हुए आतंकी हमलों का जिक्र है। लिखा है कि पेरिस में आतंकी साजिश इसलिए सफल हो गई क्‍योंकि आतंकियों ने कम्‍यूनिकेशन डिवाइस का प्रयोग किया ही नहीं था।

इंडियन मुजाहिद्दीन की अगर बात करें तो यह संगठन भी कुछ इसी अंदाज में निर्देश देता था और अपना काम करता था। जिस समय यासीन भटकल संगठन का मुखिया था, उसने आतंकियों को निर्देश दिए थे कि आतंकी हमलों को सफल बनाने के लिए कम्‍यूनिकेशन कम से कम करने पर जोर दें।

उसने मोबाइल फोन और ई-मेल के प्रयोग से भी बचने की बात अपने साथियों को क‍ही हुई थी। इस ऑनलाइन मैगजीन से अलग हम देखें तो देश के माहौल को खराब करने की काफी कोशिशें की जा रही हैं।

इंडियन मुजाहिद्दीन पहले इसी तरह के कई कामों को अंजाम दे चुका है। इंटेलीजेंस ब्‍यूरों की मानें तो पीए मोदी का जिक्र करके सिर्फ देश के कुछ हिस्‍सों में सांप्रदायिक तनाव को भी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

आईबी मानती है कि हो सकता है इंडियन मुजाहिद्दीन के किसी सदस्‍य या फिर उससे सहानुभूति रखने वाले किसी व्‍यक्ति की ओर से यह काम किया गया होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+