'अब और ज्यादा काम नहीं कर सकता, जिम्मेदारी देने का समय आ गया', नितिन गडकरी छोड़ेंगे मंत्री पद? बयान से हलचल
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान ने महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक सियासी चर्चाओं को हवा दे दी है। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि अब वह पहले जितना काम नहीं कर पा रहे हैं। उनका मानना है कि अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का वक्त आ गया है। नितिन गडकरी ने कहा, '30 साल से काम कर रहा हूं, अब अब नई पीढ़ी की बारी है। उनको जिम्मेदारी देने का समय आ गया है।'
नितिन गडकरी की यह बात ऐसे समय आई है, जब केंद्र में कैबिनेट फेरबदल और महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, गडकरी ने अपने बयान में मंत्री पद छोड़ने या सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की कोई सीधी घोषणा नहीं की है। इसलिए उनके बयान को फिलहाल राजनीतिक संकेत के तौर पर ही देखा जा रहा है।

नितिन गडकरी बोले- 'अब नई पीढ़ी को मौका मिलना चाहिए'
नागपुर के 'एकलव्य एकल विद्यालय शिक्षक-पर्यवेक्षक प्रशिक्षण वर्ग' कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह करीब तीन दशक से लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। इस दौरान कई तरह के अनुभव मिले और कई उतार-चढ़ाव भी देखे।
गडकरी ने कहा,
"मैं करीब 30 साल से लगातार सार्वजनिक जीवन में काम कर रहा हूं। इस सफर में बहुत कुछ देखा और कई बार सम्मान भी मिला। लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं पहले की तरह ज्यादा काम नहीं कर सकता। अब जिम्मेदारी नई पीढ़ी को देने का समय है। पुरानी पीढ़ी को आगे रहकर उनका मार्गदर्शन करना चाहिए।"
यही बयान अब चर्चा का सबसे बड़ा कारण बन गया है। सवाल उठ रहा है कि क्या गडकरी आने वाले समय में अपनी भूमिका सीमित करने की तैयारी कर रहे हैं।
क्या कैबिनेट फेरबदल से जुड़ा है बयान?
नितिन गडकरी का बयान उस वक्त आया है, जब केंद्र में संभावित कैबिनेट फेरबदल को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा चल रही है। इसी वजह से उनके 'नई पीढ़ी' वाले बयान को राजनीतिक बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
महाराष्ट्र की राजनीति में भी इस समय हलचल है। देवेंद्र फडणवीस के केंद्र की राजनीति में जाने की अटकलें भी लगती रही हैं। ऐसे में गडकरी का जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंपने वाला बयान इन चर्चाओं को और हवा दे रहा है। लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि गडकरी मंत्री पद छोड़ने जा रहे हैं या राजनीति से संन्यास लेने वाले हैं। उनके बयान में ऐसा कोई सीधा ऐलान नहीं है।
कोरोना के बाद बदली लाइफस्टाइल
नितिन गडकरी ने कार्यक्रम में अपनी पुरानी लाइफस्टाइल का किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि युवा उम्र में उनका रूटीन काफी अनियमित था। पार्टी के काम के दौरान कई बार शाम को समोसा खाकर ही सो जाते थे।
उन्होंने कहा,
"कोरोना के बाद मैंने अपनी सेहत पर खास ध्यान देना शुरू किया। अब मैं सुबह करीब ढाई घंटे एक्सरसाइज और प्राणायाम करता हूं। मेरा ट्रेनर भी मेरे साथ वर्कआउट कराता है।"
नितिन गडकरी ने युवाओं से भी रोज कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज और प्राणायाम करने की अपील की।
नितिन गडकरी ने राजनीति के पुराने दिनों को किया याद
नितिन गडकरी ने अपने राजनीतिक सफर के शुरुआती दिनों की यादें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि उस दौर में पार्टी के काम के लिए संसाधन बहुत सीमित थे। कभी साइकिल तो कभी स्कूटर से कार्यकर्ता निकलते थे।
अपनी नितिन गडकरी ने कहा,
"शुरुआती दौर में हम साइकिल और स्कूटर से पार्टी के काम के लिए निकल पड़ते थे। उस समय हमारे एक जानकार के पास एम्बेसडर कार थी। जब भी कोई बड़ा नेता एयरपोर्ट आता, उनकी गाड़ी की व्यवस्था हो सके, इसलिए हमने उस कार मालिक को ही पार्टी अध्यक्ष बना दिया था। मेरे पास एक पुरानी लूना थी जो 'कू-कू' की आवाज करती थी। बाद में विजय स्कूटर आया, जिस पर हम चार-चार लोग ठंसकर बैठ जाते थे और पुलिस से बचने के लिए पीछे वाला बंदा हाथ से नंबर प्लेट छिपा लेता था।"
कोविड के बाद बदला लाइफस्टाइल, युवाओं को फिटनेस मंत्र
अपनी सेहत पर बात करते हुए गडकरी ने माना कि जवानी के दिनों में उनका खानपान बहुत बिगड़ा हुआ था। शाम को अक्सर समोसा खाकर सो जाना उनकी आदत बन चुकी थी। हालांकि, कोविड महामारी के बाद उन्होंने अपनी सेहत को पहली प्राथमिकता बनाया।
हेल्थ पर सलाह देते हुए उन्होंने कहा,
"कोरोना के बाद से मैंने अपनी सेहत का ध्यान रखना शुरू किया। अब मैं रोज सुबह उठकर ढाई घंटे प्राणायाम और वर्कआउट करता हूं। मेरा पर्सनल ट्रेनर मुझसे कसरत करवाता है। आप सभी युवाओं को भी सेहतमंद रहने के लिए रोजाना कम से कम आधा घंटा कसरत और प्राणायाम जरूर करना चाहिए।"
नितिन गडकरी के बयान का असली मतलब क्या?
नितिन गडकरी के बयान को फिलहाल सीधे तौर पर राजनीतिक संन्यास या मंत्री पद छोड़ने की घोषणा नहीं कहा जा सकता। उन्होंने अपनी उम्र, लंबे सार्वजनिक जीवन और काम का बोझ देखते हुए नई पीढ़ी को आगे लाने की बात कही है। फिर भी बयान का टाइमिंग इसे खास बना रहा है। केंद्र में बदलाव की चर्चा और महाराष्ट्र में फडणवीस को लेकर चल रही अटकलों के बीच गडकरी का यह संदेश आने वाले दिनों में राजनीतिक बहस का हिस्सा जरूर रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications
