चिदंबरम की पत्नी से भिड़े कपिल सिब्बल, पर ऐसाी नौबत आयी क्यों?

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल और पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम आमने-सामने हैं। हाल ही में एक मौका ऐसा आया, जब सिब्बल पूरे जोश के साथ नलिनी चिदंबरम से भिड़ गये। दोनों ही पेशे से वकील हैं, तो दोनों के बीच बहस भी बड़ी हुई होगी.... आख‍िर ऐसा क्या हो गया कि कभी यूपीए कैबिनेट में रहे सिब्बल और उनके सबसे अच्छे मित्र की पत्नी एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए हैं? मामला गंभीर है।

Why Kapil Sibal and Nalini Chidamabram are fighting?

सस्पेंस का पर्दा उठाते हुए हम सबसे पहले आपको बताना चाहेंगे कि लोकसभा चुनाव हार जाने के बाद सिब्बल अब अपने पुराने पेशे यानी वकालत में वापस लौट आये हैं और उन्होंने एक बड़ा केस भी ले लिया है। केस है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) बनाम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) का जो सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।

बीते कल यानी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में जब इस केस की सुनवाई हुई तो बीसीसीआई की ओर से सिब्बल और बीसीए की ओर नलिनी खड़ी थीं। सिब्बल और नलिनी एक दूसरे के तर्को को काट रहे थे। दोनों के तर्कों को सुनकर लगता था कि दोनों ही अपनी जगह पर ठीक हैं। खैर मामला अभी कोर्ट में चल रहा है, लिहाजा ऐसी जिरह भी अभी और होंगी।

बताते चले कि पी. चिदबंरम भी सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील है। वे भी अब प्रेक्टिस करने लगे हैं। कांग्रेस के कुछ दूसरे नेता जैसे सलमान खुर्शीद और मनीष तिवारी ने भी सुप्रीम कोर्ट में प्रेक्टिस शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+