Tahawwur Rana News: तहव्वुर राणा का चेहरा अब तक क्यों नहीं दिखाया? क्या है NIA की रणनीति? जानें मुंह दिखाई कब?
Tahawwur Rana News Update: 16 साल, 4 महीने, और अनगिनत इंतजार के बाद, भारत की जमीन पर 26/11 का वो साया लौटा है, जिसे दुनिया 'तहव्वुर हुसैन राणा' के नाम से जानती है। लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि तीन दिन से दिल्ली में मौजूद होने के बावजूद राणा का चेहरा अब तक देश ने नहीं देखा।
मीडिया और सोशल साइट्स ने सिर्फ राणा का 26/11 मुंबई हमले (26/11 Mumbai Attack Update) का चेहरा देखा, भारत लाने के बाद से जंजीरों में नकाब में ही सांसे ले रहा है! कई लोगों को यह 'सिक्योरिटी मेजर' लग सकता है, लेकिन हकीकत इससे कहीं ज्यादा रणनीतिक और कानूनी है। आइए जानते हैं पर्दे के पीछे क्या है?

पहचान परेड (TIP) की तैयारी में ढका गया चेहरा
सूत्रों के अनुसार, राणा की Test Identification Parade (TIP) होने वाली है। यह एक कानूनी जांच प्रक्रिया है, जो भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की धारा 9 के तहत आती है।
इसमें आरोपी को उसी जैसे दिखने वाले अन्य 4-5 लोगों के साथ लाइन में खड़ा किया जाता है, और गवाहों से कहा जाता है कि क्या वे किसी को पहचान सकते हैं। इसलिए, अगर आरोपी का चेहरा पहले ही मीडिया में दिखा दिया गया, तो गवाहों की निष्पक्ष पहचान प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। यानी राणा का चेहरा छुपाना कोई रहस्य नहीं, बल्कि एक सुनियोजित कानून-सम्मत कदम है।
NIA की रणनीति: 'पहले पहचान, फिर पर्दाफाश'
एनआईए इस केस को बहुत ही सूक्ष्म तरीके से हैंडल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, अफसर चाहते हैं कि गवाह बिना किसी पूर्व धारणा के राणा की पहचान करें। अगर उन्होंने उसे मीडिया में देख लिया होता, तो TIP की विश्वसनीयता खत्म हो जाती। विशेष रूप से उन गवाहों को पेश किया जाएगा जो राणा से 2008 में भारत में मिले थे, या जिन होटलों, गेस्ट हाउस में वह ठहरा था।
Tahawwur Rana Face Reveal Timings: कब खुलेगा तहव्वुर हुसैन राणा का चेहरा?
भारत में TIP के लिए कोई निश्चित समय सीमा नहीं है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रक्रिया पर पहले से ही निर्देश दिया है कि यह प्रक्रिया 'यथासंभव शीघ्र' की जानी चाहिए, वरना इसकी वैधता पर सवाल उठ सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि राणा की TIP कुछ ही दिनों में कराई जाएगी, उसके बाद ही NIA उसका चेहरा सार्वजनिक करेगी।
ग्लोबल रेस्क्यू, गुप्त रणनीति
भारत ने तहव्वुर राणा को अमेरिका से एक गंभीर कूटनीतिक प्रयास और अदालती जंग के बाद प्रत्यर्पित कराया। उसे भारत सरकार के खर्चे पर एक गल्फस्ट्रीम G550 से लाया गया - एक हाई-प्रोफाइल आतंकी की तरह, लेकिन अब उसे वही कानून झेलना होगा जो एक आम अपराधी को झेलना होता है।
आखिरी सवाल: क्या उसकी 'मुंह दिखाई' में मिलेगा कोई बड़ा खुलासा?
संभव है कि जब TIP पूरी हो जाएगी और NIA उसका चेहरा मीडिया के सामने लाएगी, तब देश को न सिर्फ चेहरा दिखेगा, बल्कि शायद उसकी आंखों में 26/11 की कहानी का एक और अधूरा पन्ना भी दिख जाए।












Click it and Unblock the Notifications