दुल्हन के हाथ में क्यों लगाई जाती है मेहंदी? जानिए शादी से पहले इसे लगाने की असल वजह
नई दिल्ली, 19 फरवरी। भारत में शादियों की सीजन चल रहा है, सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मौके पर अपने पार्टनर के साथ साथ जन्मों के बंधन में बंध रहे हैं। आज बॉलीवुड के चर्चित कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने भी शादी कर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। शादी हिंदू रीति-रिवाज से हो या मुस्लिम, आपने अक्सर दुल्हन के हाथों में खूबसूरत मेहंदी देखी होगी। लेकिन क्या आपने कभी ये पता लगाने की कोशिश की है कि आखिर लड़कियां शादी वाले दिन मेहंदी क्यों लगाती हैं?

सभी धर्मों में पवित्र है मेहंदी
अगर अब तक आपको मेहंदी के पीछे का राज नहीं पता तो आज हम आपको इसकी एक बड़ी वजह बताने जा रहे हैं। कई शादियों में सिर्फ दुल्हन ही नहीं बल्कि दूल्हे को भी मेहंदी लगाई जाती है। मेहंदी को लगभग सभी धर्मों में पवित्र माना गया है। मेहंदी के हर धर्मों में इस्तेमाल में लाया जाता है, सिर्फ भारत में ही नहीं कई अन्य देशों में भी इसे प्राथमिकता दी जाती है। भारत में मेहंदी बिना शादी, शायद ही कोई करता होगा।

श्रृंगार का हिस्सा मानी जाती है मेहंदी
हिंदू धर्म में दुल्हनों के लिए मेहंदी 16 श्रृंगार का एक हिस्सा माना गया है। मेहंदी न सिर्फ दुल्हन की खूबसूरती में चार-चांद लगाती है, बल्कि ये पवित्र प्राकृतिक रंग माना जाता है। वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो मेहंदी की तासीर ठंडी होती है, शादी में अक्सर दूल्हा या दुल्हन घबराहट महसूस करते हैं ऐसे में मेहंदी उन्हें ठंडक देती है। शरीर पर मेहंदी लगाने से बॉडी का टेम्परेचर भी कम होता है।

मेहंदी के रंग से जुड़ा है प्यार
इतना ही नहीं मेहंदी को प्यार की निशानी भी माना गया है, कहते हैं इसका रंग जितना गाढ़ा होता है कपल के बीच भी प्यार उतना ही गहरा होता है। इसके अलावा जितने लंबे समय तक मेहंदी का रंग चढ़ा रहे, उसे उतना ही भाग्यशाली माना गया है। भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश में भी मेहंदी को शादी के समय पवित्र माना गया है। मुस्लिमों में प्रचलित है कि पैगम्बर मुहम्मद ने अणि दाढ़ी में मेहंदी लगाई थी।

मुस्लिमों में भी पसंद की जाती है मेहंदी
आपने अक्सर मुस्लिम समुदाय के लोगों को बालों और दाढ़ी में मेहंदी लगाते देखा होगा, इसका कारण पैगम्बर मुहम्मद ही हैं। वहीं प्राचीन समय में मेहंदी का इस्तेमाल इलाज के लिए भी किया जाता था, आज भी कई तरह की दवाइयों में इसका उपयोग किया जाता है। पाली जिले के सोजत कस्बे की मेहंदी दुनियाभर में मशहूर है। शादी समारोह के अलावा अरब देशों में सामान्य दिनों के लिए भी मेहंदी खूब निर्यात की जाती है।

चर्चा में रही कैटरीना कैफ की मेहंदी
बॉलीवुड सेलेब्स हो या कोई और, हर किसी ने अपनी शादी में मेहंदी लगवाने के लिए काफी पैसे खर्च किए थे। पिछले साल दिसंबर में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के हाथों में लगी शादी की मेहंदी को लोगों ने खूब पसंद किया था। उनकी शादी में दुल्हन से लेकर मेहमानों तक को मेहंदी लगाने के लिए सोजत के एक मेहंदी व्यापारी को इसका आर्डर दिया गया था। उनके अलावा ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा सहित सहित कई बड़ी फिल्मी हस्तियों और उद्योगपतियों की बेटियों के हाथों में सज चुकी है।
यह भी पढ़ें: बेपनाह मोहब्बत बन गई जी का जंजाल, लव मैरिज करने के बाद आंसुओं से धुल गए मेहंदी रचे हाथ












Click it and Unblock the Notifications