Happy April Fools' Day 2023: जानिए 01 अप्रैल को क्यों मनाते हैं अप्रैल फूल डे, दिलचस्प है इतिहास
April Fools Day 2023: अप्रैल फूल डे को अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। हर देश का इसे मनाने का अपना तरीका होता है। फ्रांस में मूर्ख व्यक्ति को d’avril या April Fish कहा जाता है।

April Fools Day 2023: दुनिया भर में 01 अप्रैल को हर साल अप्रैल फूल डे मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को बेवकूफ बनाते हैं और उनके साथ प्रैंक करते हैं। अप्रैल फूल डे मनाने की शरुआत पश्चिमी देशों से हुई है। इस दिन को ऑल फूल्स डे के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि 01 अप्रैल को कोई हॉलीडे का दिन नहीं लेकिन फिर भी इसे दुनियाभर के कई देशों में धूमधाम से मनाया जाता है।
हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि अप्रैल फूल डे महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि 01 अप्रैल को ही अप्रैल फूल डे क्यों मनाया जाता है और इस दिन क्यों मनाया जाता है? 01 अप्रैल को लोगों को बेवकूफ बनाने के पीछे क्या कहानी है....? आइए जानें सबकुछ
अप्रैल फूल डे 1 अप्रैल को क्यों मनाते हैं, जानिए इतिहास
-अप्रैल फूल डे 01 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है, इसके पीछे कई तरह की कहानी है। अप्रैल फूल्स डे के पीछे को ठोस इतिहास नहीं है। इसको कब से मनाया जा रहा है, इसके बारे में कई तरह की बातें कही जाती हैं।
-हालांकि जो किस्सा सबसे ज्यादा प्रचलित है वो ये कि अप्रैल फूल डे 16वीं शताब्दी के अंत से मनाया जा रहा है। जब पोप ग्रेगरी XIII ने ग्रेगोरियन कैलेंडर का प्रस्ताव रखा था। जब ग्रेगोरियन कैलेंडर लागू हुआ, तो 1 जनवरी से साल की शुरुआत हुई। जिससे जूलियन कैलेंडर के मुताबिक नए साल की शुरुआत मार्च के आखिर में करने की प्रथा को बदल गई। फ्रांस नए कैलेंडर को स्वीकार करने और लागू करने वाला पहला देश बन गया।
-नया कैलेंडर लागू होने के बाद, खबर प्रसारित होने के बावजूद, कुछ लोग इस बात से अनजान थे। वहीं कुछ लोग नए परिवर्तनों का पालन करने से मना कर रहे थे। वे 1 अप्रैल को नए साल के दिन की तरह मनाते रहें। इस तरह ग्रेगोरियन कैलेंडर को मानने वाले लोगों ने इन लोगों का मजाक बनाना शुरू कर दिया। इसके पीछे का लॉजिक ये था कि जिन लोगों ने नए कैलेंडर को मानने से इनकार कर दिया उन्हें मूर्ख माना गया और जिन्होंने ऐसा किया उनका मजाक उड़ाया गया। इस तरह 1 अप्रैल को अप्रैल फूल डे मनाने की परंपरा हो गई।
अप्रैल फूल डे मनाने का दूसरा किस्सा
-वहीं अप्रैल फूल डे 01 अप्रैल को मनान के पीछे की एक वजह 18वीं सदी में भी देखा जाता है। 1789 में प्रकाशित एक अंग्रेजी अखबार के लेख के मुताबिक अप्रैल फूल डे की शुरुआत का संबंध उस दिन से है जब नोह ने पानी कम होने से पहले ही अपने कबूतरों को बहुत जल्दी भेज दिया था। उसने ऐसा हिब्रू महीने की पहली तारीख को किया था। हिब्रू महीन का संदर्भ अप्रैल से है।
अप्रैल फूल डे मनाने का तीसरा किस्सा
-अप्रैल फूल डे 01 अप्रैल को मनान के पीछे एक और बड़ा दिलचस्प किस्सा है। कहा जाता है कि अप्रैल फूल डे साल 1381 में मनाया गया था। जब इंग्लैंड के किंग रिचर्ड II और बोहेमिया की रानी एनी की सगाई तय हुई थी। सगाई के तारीख के बारे में बताया गया था कि ये 32 मार्च 1381 को होगा। सगाई की तारीख सुन लोग खुश हो गए और जश्न मनाने में लगे। उसके बाद में उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि ऐसा तो कई दिन ही नहीं आता है। 31 मार्च के बाद 1 अप्रैल आता है, तभी से इस दिन को अप्रैल फूल डे कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications