VIDEO: खाने पर बैठ जाए मक्खी तो क्यों नहीं खाना चाहिए, ये रहा सबूत
नई दिल्ली। खाने पर मक्खी बैठ जाए तो उसे खाना चाहिए कि नहीं खाना चाहिए इसको लेकर अक्सर हम बातें करते हैं, कुछ लोग मक्खी के बैठ जाने पर खाना ना खाने की बात कहते हैं तो बहुत सारे लोग मक्खी को खाने से उड़ाकर तुरंत ही भोजन शुरू कर देते हैं। भले ही हम मक्खी के बैठने पर भी खाना खा लें लेकिन ये सवाल जरूर मन में आता है कि क्या ये खाना सेहत के लिहाज से सुरक्षित है, क्या इस खाने से हमारे स्वास्थ्य पर खराब असर होगा और ये होगा तो क्या और किस तरह से होगा।

मक्खी के बैठने पर क्यों ना खाएं खाना
इन सवालों के जवाब नाऊ दिस फूड के वीडियो में हमें मिलते हैं। वीडियो के जरिए बताया गया है कि खाने पर मक्खी के बैठने के बाद अगर हम खाते हैं तो वो हमारी सेहत पर क्या असर करता है। ये वीडियो मक्खी के खाने पर बैठने से क्या प्रभाव पड़ता है, ना सिर्फ इन सवालों का जवाब देता है बल्कि अहम जानकारी भी देता है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे मक्खी आपके खाने पर बैठकर अपनी लार उसमें मिला देती है और उल्टी भी करती है। मक्खी कई बीमारियों को इस तरह से प्रसारित करती है।
मक्खी के फेंफड़े करते हैं रोगजनकों को खाने तक ले जाने का काम
जैसा कि हम सबने देखा ही है कि मक्खियां कचरे, गंदी जगहों और जानवरों के ऊपर अपना काफी समय गुजारती हैं। 2017 में की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, मक्खी के फेफड़ें रोगजनकों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का भी काम करते हैं। और इन रोगजनकों को ये जहां बैठती हैं, वहीं छोड़ देती हैं। इस तरह से अगर वो किसी जानवर क ऊपर बैठकर आपको खाने पर बैठी है तो फिर वहां से जो रोगजनक उसके फेंफड़ों पर बैठे वो आपके खाने पर आ जाएंगे।

मक्खी के नहीं होते हैं दांत
वीडियो बताया है कि मक्खियों के दांत नहीं होते हैं इसलिए वो भोजन पर बैठकर थूकते हैं। थूकते हैं और अपने भोजन पर फेंक देते हैं। उनकी लार ही भोजन को इस लायक बनाती है कि वो उसे खा सकें। इतना ही नहीं अगर मादा मक्खी भोजन पर बैठी है तो बहुत मुमकिन है कि वह वहां अंडे भी दे दे। साफ है कि मक्खी अगर बैठती है तो वो आपके भोजन में हानिकारक बैक्टीरिया, परजीवी और वायरस छोड़ती है। ऐसे में मक्खी से भोजन को बचाना चाहिए और अगर मुमकिन हो तो मक्खी के बैठने पर उस खाने को नहीं खाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications