Children's Day: भारत में 14 नवंबर को क्यों मनाया जाता है बाल दिवस, किसने की इसकी शुरुआत

Children's Day: भारत में 14 नवंबर को क्यों मनाया जाता है बाल दिवस, किसने की इसकी शुरुआत

Children's Day 2022: भारत में हर साल बाल दिवस (चिल्ड्रेन्स डे) 14 नवंबर को मनाया जाता है। बाल दिवस हर साल भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मनाया जाता है। 1959 तक भारत में बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था। 20 नवंबर को ही संयुक्त राष्ट्र हर साल बाल दिवस मनाता है। लेकिन देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू की 1964 में मृत्यु के बाद यह फैसला लिया गया कि भारत में अब बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को नेहरू की जयंती के दिन मनाया जाएगा। जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था।

childrens day

नेहरू, जिन्हें प्यार से 'चाचा नेहरू' कहा जाता था, उन्हें बच्चों के प्रति बहुत स्नेह था। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों के लिए स्वदेशी सिनेमा बनाने के लिए 1955 में चिल्ड्रन्स फिल्म सोसाइटी इंडिया की स्थापना की थी। नेहरू ने कहा था, "आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे। जिस तरह से हम उनका पालन-पोषण करेंगे, वही देश का भविष्य तय करेंगे।''

जवाहरलाल नेहरू सिर्फ बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए एक आधुनिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण में विश्वास ही नहीं रखते थे बल्कि उन्होंने भारत में कुछ सबसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की पहल की। उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) , भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), और आईआईएम की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी।

कैसे मनाया जाता है बाल दिवस

14 नवंबर को देश भर के शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। स्कूलों में बच्चों के लिए कार्यक्रम किए जाते हैं, उन्हें गिफ्ट्स और मिठाई दी जाती है। हालांकि बाल दिवस पर सरकार द्वारा कोई अधिकारिक अवकाश नहीं होता है। स्कूल और कॉलेजों में इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों जैसे प्रतियोगिताओं, संगीत और नृत्य प्रदर्शन का आयोजन किया जाता है।

दुनियाभर में कब मनाया जाता है बाल दिवस

बाल दिवस की शुरुआत 1857 में अमेरिका के चेल्सी में रेवरेंड डॉ चार्ल्स लियोनार्ड ने की थी। भले ही बाल दिवस 1 जून को दुनिया के अधिकांश देशों द्वारा विश्व स्तर पर मनाया जाता है। लेकिन संयुक्त राष्ट्र की ओर से बाल दिवस प्रतिवर्ष 20 नवंबर को मनाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+