कांग्रेस में क्यों शामिल नहीं हुए प्रशांत किशोर? प्रियंका गांधी ने किया खुलासा
प्रियंका गांधी ने इस बात का खुलासा किया है कि प्रशांत किशोर किस वजह से कांग्रेस में शामिल नहीं हो पाए।
नई
Recommended Video

'कई वजहें थीं, कुछ उनकी तरफ से और कुछ हमारी तरफ से'
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक प्रियंका गांधी से जब प्रशांत किशोर को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं मानती हूं कि प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की पूरी संभावना थी, लेकिन किन्हीं वजहों से ऐसा नहीं हो पाया। मुझे लगता है कि इसके पीछे कई वजहें थीं, कुछ उनकी तरफ से रहीं...और कुछ हमारी तरफ से। मैं इसपर ज्यादा गहराई में नहीं जाना चाहती। मौटे तौर पर कहा जाए तो कुछ मुद्दों पर असहमति थी, जिसकी वजह से ये चर्चा आगे नहीं बढ़ पाई। अगर उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना नहीं होती, तो ये चर्चा इतनी आगे तक नहीं चल पाती।'

बंगाल चुनाव के बाद लगे पीके की एंट्री के कयास
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद इस बात के कयास लगाए गए थे कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। पिछले साल जब प्रशांत किशोर ने राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी से मुलाकात की और राहुल गांधी के घर पर उनकी तस्वीर सामने आई, तो इन कयासों को और बल मिला। हालांकि ये कयास सही साबित नहीं हो पाए और कांग्रेस में प्रशांत किशोर की एंट्री नहीं हुई।

अब क्या कर रहे हैं प्रशांत किशोर
दोनों तरफ से बातचीत टूटने के बाद प्रशांत किशोर की तरफ से कांग्रेस नेतृत्व को लेकर कुछ तीखे हमले भी बोले गए। प्रशांत किशोर ने कहा कि उनका मानना था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एक अहम भूमिका में होगी, लेकिन मौजूदा नेतृत्व में ऐसा होना संभव नहीं लगता। इसके अलावा प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। फिलहाल बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर टीएमसी की तरफ से बिहार में सक्रिय हैं।
ये भी पढ़ें-गठबंधन के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा, BJP को छोड़कर यूपी में सभी दलों के लिए खुले हैं दरवाजे











Click it and Unblock the Notifications