बर्फबारी का कमाल- शिमला में व्हाइट क्रिसमस मनाने पहुंचे दिल्ली वाले
नई दिल्ली/शिमला (विवेक शुक्ला)। हालांकि दिल्ली कड़ाके की सर्दी और कोहरे से नहाई हुई है, पर दिल्ली वाले बर्फबारी के बीच व्हाइट क्रिसमस मनाने के लिए शिमला पहुंच रहे हैं। सैकड़ों दिल्ली वाले अपनी कारों और दूसरे माध्यमों से शिमला पहुंच रहे हैं। इन्हें उम्मीद है कि क्रिसमस को वे बर्फबारी का मजा लेंगे।

शिमला के एक होटल के मैनेजर मनोज सहगल ने बताया कि हर साल की तरह से इस बार भी दिल्ली वाले खासतौर पर क्रिसमस मनाने शिमला पहुंच रहे हैं। अब शिमला में किसी होटल में कमरा मिलना मुश्किल है।

दिलचस्पी बरकरार
ब्रिटिश शासनकाल के दौरान शिमला में बर्फ के बीच मनाई जाने वाली व्हाइट क्रिसमस के किस्से इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। यही वजह है कि व्हाइट क्रिसमस को लेकर दिलचस्पी आज भी लोगों में बरकरार है।

बेजोड़ चर्च
बता दें कि शिमला में अंग्रेजी शासनकाल के दौरान बहुत से बेजोड़ चर्च बने थे। इनमें अब भी विदेशी सैलानी प्रार्थना के लिए पहुंचचे हैं। इनका आर्किटेक्चर पश्चिमी है। जानकारों ने बताया कि इस बार दिसंबर में शिमला और इसके आसपास अच्छी खासी बर्फबारी हुई है तो पर्यटकों को भी यह उम्मीद हो गयी है कि शायद इस दफा क्रिसमस पर बर्फबारी हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications