जानिए कितना खतरनाक है शुक्रवार और 13 तारीख का संयोग, रहें संभलकर
जानिए कितना खतरनाक है शुक्रवार और 13 तारीख का संयोग, रहें संभलकर
नई दिल्ली। लोग 13 नंबर से घबराते हैं। उसे अशुभ नंबर माने हैं। लोग अपने घर का पता भी 13 नंबर से नहीं रखते हैं।दुनियाभर में ऐसे लाखों लोग हैं, जो इस नंबर को अशुभ मानते हैं, इससे डरते हैं। इस 13 नंबर और शुक्रवार को लेकर कई अंधविश्वास और मिथक किस्से प्रचलित हैं। इस 13 नंबर का डर ऐसा है कि होटलों और फ्लैट्स में कमरे तक इस नंबर के नहीं रखे जाते हैं।

क्यों 13 नंबर से डरते हैं लोग
13 नंबर को लोग अशुभ मानते हैं। यूरोप में 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को सबसे ज्यादा अशुभ और खतरनाक माना जाता है। यूरोप के अलावा अमेरिका में 13 नंबर को लेकर सबसे ज्यादा अंधविश्वास प्रचलित है। लोग इसे 'फ्राइडे द थर्टिंथ' की तरह से देखते हैं। मतलब 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को लेकर डरे होते हैं।

क्या है 13 और शुक्रवार का संयोग
इसे लेकर कोई वैज्ञानिक मान्यता नहीं है, लेकिन पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक 12 नंबर एक पूर्णांक नंबर होता है। 12 महीने, घड़ी में 12 घंटे, 12 राशियां होती हैं, लेकिन इसके बाद आना वाला अंक 13 नंबर को संतुलन की कमी का नंबर माना गया है। यहीं वजह है कि लोग 13 नंबर को अशुभ नंबर मानते हैं। वहीं अगर 13 तारीख को शुक्रवार हो तो इसे लोग जीसस से जोड़ देते हैं। शुक्रवार के दिन जीसस को सूली पर चढ़ाया गया था, जिस कारण ये दिन और तारीख कभी मिल जाते हैं तो दुर्भाग्य पैदा करते हैं। लोग इसे खतरनाक, अशुभ मानते हैं।

13 नंबर से रहें दूर
लोगों को सलाह दी जाती है कि वो 13 नंबर से दूर रहने की सलाह दी जाती है। कई जगहों पर तो ये तक देखा गया है कि लोग होटल के कमरे, बिल्डिंग के फ्लोर तक को 13 नंबर से बचाते हैं। फ्रांस में लोगों का मानना है कि खाने की मेज पर 13 कुर्सियां होना अच्छा नहीं है। वहीं कई लोग हवाई जहाज और ट्रेन की 13 नंबर की सीट पर भी नहीं बैठते। कई बार तो ये भी देखा गया है कि विमान कंपनियों ने इस चक्कर में 13 नंबर सीट की रेट तक कम कर दी। लोग डरते हैं कि अगर वो 13 नंबर की सीट पर बैठे तो उनके साथ कुछ बुरा हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications