'मैं उनकी तरफ से माफी मांगता हूं', आखिर CM विजय को विधानसभा में क्यों मांगनी पड़ी माफी, किससे क्या हुई गलती?

तमिलनाडु विधानसभा में उस समय अचानक माहौल गर्मा गया, जब मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय को भरी सभा में खड़े होकर विपक्षी दलों से माफी मांगनी पड़ी। राजनीति में किसी सीएम विजय का इस तरह तुरंत सामने आकर अपने ही मंत्री की गलती पर खेद जताना आसान नहीं होता।

यह पूरी बहस एक नाम और उससे जुड़े सम्मान पर शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते सदन की कार्यवाही को रोक दिया। आइए समझते हैं कि आखिर सदन के भीतर क्या हुआ था और सीएम को अचानक यह कदम क्यों उठाना पड़ा।

Why CM Vijay apologises Karunanidhi Name DMK protest tamil nadu assembly

भाषण के दौरान कहां बिगड़ी बात?

विधानसभा में स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा चल रही थी। वन मंत्री आरवी रंजीत कुमार अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने चुनावों में वोट के बदले पैसे बांटने की पुरानी प्रथा पर हमला बोलना शुरू किया।

उन्होंने अपने कांचीपुरम निर्वाचन क्षेत्र का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पिछले चुनावों में प्रति वोट 1500 रुपये तक बांटे गए थे। मंत्री का कहना था कि उनकी मौजूदा सरकार बिना पैसे बांटे सत्ता में आई है। हालांकि पिछली सरकारों की चुनावी रणनीतियों और 'तिरुमंगलम फॉर्मूले' की आलोचना करते हुए वे मर्यादा की सीमा लांघ गए।

बिना सम्मान नाम लेने पर क्यों भड़का विपक्ष?

अपने भाषण के दौरान मंत्री रंजीत कुमार ने द्रविड़ राजनीति के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का नाम सीधे 'करुणानिधि' कहकर ले लिया। तमिलनाडु विधानसभा की परंपरा के मुताबिक, करुणानिधि जैसे वरिष्ठ दिवंगत नेताओं को संबोधित करते समय 'कलैग्नार' या 'पूर्व मुख्यमंत्री' जैसे सम्मानसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। पूर्व मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन के नेतृत्व में विपक्षी डीएमके (DMK) सदस्यों ने इस पर कड़ा विरोध जताया और सदन में हंगामा शुरू हो गया।

CM विजय ने कैसे संभाला मामला?

माहौल बिगड़ता देख मुख्यमंत्री विजय ने तुरंत दखल दिया। उन्होंने मंत्री रंजीत कुमार को भाषण के बीच में ही रोका और माना कि पूर्व मुख्यमंत्री को इस तरह संबोधित करना गलत था। स्थिति को संभालते हुए सीएम विजय ने कहा, "मैं उनकी तरफ से माफी मांगता हूं।" सीएम रेखा के इस सीधे और बेबाक रुख के बाद विपक्ष का गुस्सा शांत हुआ और सदन की कार्यवाही दोबारा सामान्य रूप से शुरू हो सकी।

विधानसभा की परंपरा क्यों है अहम?

तमिलनाडु की राजनीति में भाषाई शिष्टाचार और सम्मान का बहुत बड़ा महत्व है। विधानसभा के भीतर लंबे समय से यह नियम चला आ रहा है कि किसी भी दल का नेता हो, अगर वह राज्य का पूर्व मुख्यमंत्री या बड़ा जननेता रहा है, तो उसका नाम पूरे सम्मान के साथ ही लिया जाएगा। मंत्री रंजीत कुमार की ओर से हुई इस चूक ने सीधे तौर पर सदन के इसी प्रोटोकॉल को तोड़ा था, जिसे सीएम विजय ने समय रहते दुरुस्त कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+