Video: 'राहुल गांधी से सहानुभूति है, पता नहीं उनका स्क्रिप्ट राइटर कैसा है', महिला नेता ने क्यों कहा ऐसा?
K Kavitha on Rahul Gandhi: भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के कविता ने कहा कि उन्हें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से सहानुभूति है। के कविता ने यह भी कहा कि, राहुल गांधी या तो गणित में खराब हैं या वह बिल्कुल झूठे हैं...क्योंकि उन्होंने अपनी पार्टी पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाने के लिए कांग्रेस सांसद की आलोचना की है।
के कविता ने राहुल गांधी के "बीजेपी रिश्तेदार समिति" तंज का जवाब देते हुए कहा, "अपना स्क्रिप्ट राइटर बदलें। हमने उनके दावों के बावजूद राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी का समर्थन नहीं किया।'' के कविता, केसीआर की बेटी हैं।

के कविता ने कहा, ''मुझे सच में राहुल गांधी से सहानुभूति है क्योंकि मुझे नहीं पता कि उनके पास किस तरह के स्क्रिप्ट राइटर है....? कालेश्वरम परियोजना की लागत 80,000 करोड़ रुपये है और उनका कहना है कि बीआरएस ने 1 लाख करोड़ रुपये लूटे हैं। अगर किसी पार्टी के शीर्ष नेता, जिनको लोग प्रधानमंत्री पद का दावेदार मानते हैं, अगर वो ही ऐसी बातें करेंगे तो कैसे काम चलेगा। तेलंगाना के लोग खुद हंस रहे हैं।''
के कविता ने आगे कहा कि, 'तेलंगाना में कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है। अगर उन्होंने इंदिराम्मा घरों का निर्माण किया होता जैसा कि तो तेलंगाना में किसी को भी घर की आवश्यकता नहीं होती। पिछले 60 सालों में, जब कांग्रेस सत्ता में थी, वे भ्रष्टाचार में डूबे हुए थे।'
राहुल गांधी के आरोपों पर भड़की थीं के कविता
राहुल गांधी ने रविवार (17 सितंबर) को बीआरएस पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया और कहा कि सरकारी एजेंसियों द्वारा विपक्षी नेताओं पर "हमला" किए जाने के बावजूद तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के खिलाफ कोई मामला नहीं है।
के कविता ने कहा, "मैं खुद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का सामना कर रही हूं। राहुल गांधी ने जो कहा वह सदी का एक मजाक है।" के कविता ने गांधी परिवार पर भी कटाक्ष करते हुए पूछा कि नेशनल हेराल्ड मामले पर क्या अपडेट है। उन्होंने कहा, "इससे पता चलता है कि इसमें किसका हाथ है।"
राहुल गांधी और उनकी मां पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी का नाम नेशनल हेराल्ड मामले में आया था और ईडी ने उनसे इस मामले में पूछताछ की थी।
राहुल गांधी अक्सर बीआरएस की आलोचना करते हुए इसे "भाजपा की बी-टीम" कहते रहे हैं। इसपर के कविता ने कहा कि, तेलंगाना में कांग्रेस सिर्फ बीआरएस से नहीं, बल्कि बीजेपी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) से भी लड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications