3 दिन की बैंक हड़ताल आखिरी वक्त पर क्यों टली? देर रात बैठक में क्या हुआ? 5-डे वर्किंग से बोनस तक समझें सबकुछ

अगर आपको आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो टेंशन फ्री होकर जाइए। 28, 29 और 30 सितंबर को देश भर में होने वाली बड़ी बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। रविवार 27 सितंबर देर रात इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। बैठक रात करीब 9:30 बजे शुरू हुई और इसमें कर्मचारियों की लंबित मांगों पर आगे बातचीत का रास्ता निकला।

UFBU ने बताया कि IBA की ओर से मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल को फिलहाल स्थगित किया गया है। यानी 28, 29 और 30 सितंबर को देशभर में बैंक बंद रखने का प्रस्ताव अब लागू नहीं होगा। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि कर्मचारियों की सभी मांगें मान ली गई हैं। यह खबर बैंक ग्राहकों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है, क्योंकि हड़ताल ऐसे समय में होने वाली थी जब बैंकों में छमाही क्लोजिंग (Half-yearly closing) का प्रेशर रहता है।

why bank strike was postponed in September 2026

ऐसे में आइए 7 आसान सवालों और जवाबों से समझते हैं कि आखिर इस हड़ताल की नौबत क्यों आई थी और ऐन मौके पर गेम कैसे पलट गया।

1. देर रात की मीटिंग में क्या हुआ?

हड़ताल टालने का असली फैसला रविवार रात करीब 9:30 बजे हुआ। यह मीटिंग इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई थी। आसान भाषा में समझें तो IBA बैंक मैनेजमेंट की तरफ से फैसले लेता है, जबकि UFBU बैंक कर्मचारियों और अफसरों की अलग-अलग यूनियनों का एक जॉइंट मंच है।

इस मीटिंग में तय हुआ कि बैंक कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने के लिए एक हाई लेवल कमेटी बनाई जाएगी। मैनेजमेंट से मिले इस पक्के भरोसे के बाद यूनियनों ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल टाल दी।

2. पांच दिन काम के मुद्दे पर क्या है अपडेट?

बैंक कर्मचारियों की सबसे पुरानी और बड़ी डिमांड यह है कि उन्हें हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम करना पड़े। अभी नियम यह है कि महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंक बंद रहते हैं। यूनियन चाहती है कि हर शनिवार को छुट्टी मिले। यह मुद्दा मार्च 2024 में हुए वेतन समझौते का भी हिस्सा था, लेकिन तब से फाइल अटकी हुई थी।

अब जो नई कमेटी बनेगी, वह सभी स्टेकहोल्डर्स से बात करके ऐसा रास्ता निकालेगी जिससे कर्मचारियों और ग्राहकों, दोनों का नुकसान ना हो। हालांकि, वित्त मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो सरकार ने 5 दिन काम का कभी कोई पक्का वादा नहीं किया था, यह मांग यूनियनों ने अपनी तरफ से रखी थी।

3. हड़ताल की दूसरी वजह क्या थी?

हफ्ते में दो दिन छुट्टी के अलावा एक और बड़ा मुद्दा PLI (परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव) यानी बोनस का है। सरकार ने स्केल-4 और उससे ऊपर के बड़े अफसरों के लिए बोनस का एक नया नियम लागू किया है। इसके तहत अगर अफसर शानदार काम करते हैं, तो उन्हें 365 दिन की बेसिक सैलरी के बराबर तक का इंसेंटिव मिल सकता है।

लेकिन बैंक यूनियन इस नियम का कड़ा विरोध कर रही हैं। अब मीटिंग में यह तय हुआ है कि सरकार के पास कोई भी फाइनल प्रपोजल भेजने से पहले, मैनेजमेंट इस मुद्दे पर यूनियनों से बात करेगा।

4. 10 साल बाद संडे को क्यों खोलने पड़े बैंक?

हड़ताल टलने की खबर तो देर रात आई, लेकिन इससे पहले सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर थी। वित्त मंत्रालय के सीधे निर्देश पर रविवार को भी आम लोगों के लिए बैंक खुले रखे गए। आपको याद होगा कि इससे पहले 2016 में नोटबंदी के वक्त रविवार (14 नवंबर) को बैंक खुले थे।

तब लोग पुराने 500 और 1000 के नोट बदलने के लिए लाइनों में लगे थे। इस बार संडे को बैंक खोलने का मकसद यही था कि लगातार तीन दिन की बंदी से पहले ग्राहक अपना कैश या चेक से जुड़ा पेंडिंग काम निपटा सकें।

5. बोनस के नए नियम पर क्यों फंसा है पेंच?

हफ्ते में दो दिन छुट्टी के अलावा एक और बड़ा मुद्दा PLI (परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव) यानी बोनस का है। सरकार ने स्केल-4 और उससे ऊपर के बड़े अफसरों के लिए बोनस का एक नया नियम लागू किया है। इसके तहत अगर अफसर शानदार काम करते हैं, तो उन्हें 365 दिन की बेसिक सैलरी के बराबर तक का इंसेंटिव मिल सकता है।

लेकिन बैंक यूनियन इस नियम का कड़ा विरोध कर रही हैं। अब मीटिंग में यह तय हुआ है कि सरकार के पास कोई भी फाइनल प्रपोजल भेजने से पहले, मैनेजमेंट इस मुद्दे पर यूनियनों से बात करेगा।

6. 90% कर्मचारी थे स्ट्राइक के मूड में

इस हड़ताल की तैयारी बहुत बड़े लेवल पर चल रही थी। देश की 7 बड़ी बैंक यूनियनें इसमें सीधा हिस्सा लेने वाली थीं। इनमें AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC का नाम शामिल है। इन यूनियनों की ताकत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बैंकिंग सेक्टर के करीब 90% से ज्यादा कर्मचारी इन्हीं से जुड़े हैं।

7. आम ग्राहकों को क्या फायदा हुआ?

हड़ताल टलने से सबसे बड़ी राहत आम जनता और कारोबारियों को मिली है। अगर तीन दिन बैंक बंद रहते, तो हाफ-ईयरली क्लोजिंग के बीच सारा कामकाज ठप पड़ जाता। कैश जमा करना, निकालना, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाने और लोन की किश्त कटने जैसे कामों में भारी ब्रेक लग जाता।

अब सोमवार यानी आज से बैंकों में रूटीन काम एकदम सामान्य तरीके से चलेगा। फिलहाल सारा फोकस अब इस बात पर रहेगा कि हाई लेवल कमेटी 5-डे वर्किंग पर क्या फाइनल फैसला सुनाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+