आखिर कैसे फटता है मोबाइल और क्यों लगती है आग? ये 7 कारण जानना आपके लिए बेहद जरूरी
स्मार्टफोन के फटने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जमीन हो या आसमान मोबाइल के ब्लास्ट और आग लगने से जानमाल का नुकसान का खतरा बना हुआ है। ऐसे में हम उन वजहों को उजागर कर रहे हैं, जो मोबाइल ब्लास्ट के पीछे हैं।
आपने स्मार्टफोन फटने और अचानक आग लगने के कई मामले सुने होंगे। ताजा मामला उदयपुर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया फ्लाइट 470 में सामने आया। जब एक यात्री का मोबाइल फ्लाइट के टेक ऑफ करते ही फट गया। आनन फानन फ्लाइट की उदयपुर के ही डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई। विमान में 140 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।
हालांकि, डबोक एयरपोर्ट के डायरेक्टर योगेश नगाइच के मुताबिक, मोबाइल के फटने से पहले ही फ्लाइट को मोबाइल के गर्म होने की यात्री द्वारा मिली सूचना पर रुकवा लिया गया था। गैजेट्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान को रोकने के बाद तकनीकी जांच की गई। उसके बाद ही विमान ने वापस दिल्ली के लिए रवाना किया गया। आइए जानते हैं फोन/चार्जर में आग लगने के 7 वजह...

फोन/चार्जर में आग लगने के 7 वजह
- थर्ड-पार्टी केबल और एडॉप्टर का इस्तेमाल: हमेशा ओरिजनल केबल और एडॉप्टर र्जर का यूज करें।
- थर्ड-पार्टी बैटरियों का इस्तेमाल करना: बैटरियां हमेशा नष्ट होने योग्य होती हैं और समय के साथ वे नष्ट हो जाती हैं। ऐसे मामलों में, या तो एक नया डिवाइस खरीदें या उन्हें कंपनी या अधिकृत स्टोर से बदलवा लें।
- स्मार्टफोन का डैमेज होना या बैटरी का फूलना: फोन को रफ तरीके से इस्तेमाल करने से न केवल बाहरी हिस्से पर, बल्कि डिवाइस की बैटरी पर भी असर पड़ता है। अगर बैटरी फूल रही है तो शॉर्ट सर्किट, ओवरहीटिंग या रिसाव हो सकता है।
- बिस्तर पर या तकिये के नीचे फोन चार्ज करना: यह एक मूर्खतापूर्ण बात लग सकती है, लेकिन कुछ लोग फोन को चार्जर से कनेक्ट करके चार्ज करने के लिए बिस्तर पर या तकिये/रजाई के नीचे छोड़ देते हैं। इससे फोन गर्म हो सकता है और आग या शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
- अत्यधिक तापमान के संपर्क में छोड़ना: स्मार्टफोन को लंबे समय तक अत्यधिक तापमान के संपर्क में रखने से आग लग सकती है या विस्फोट हो सकता है।
- चार्ज करते समय फोन का यूज: स्मार्टफोन के खतरों के पीछे एक और कारण 'चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल' करना है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अधिकांश फोन चार्जिंग के दौरान थोड़े गर्म हो जाते हैं और उसी समय उनका उपयोग करने से अधिक गर्मी उत्पन्न हो सकती है।
- प्रोसेसर पर बहुत अधिक दबाव डालना: फोन की चिप ओवरलोड होने पर फोन गर्म हो जाता है। तापमान बढ़ने लगता है और आग या विस्फोट हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications