4 बच्चे पैदा करने को कहा था, 40 पिल्ले नहीं: साध्वी प्राची

नई दिल्ली। भाजपा की करीबी विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्‍वी प्राची ने एक बार विवादित बयान दिया है जो इस समय चुनावी माहौल में बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। साध्वी प्राची ने कहा कि मैंने चार बच्चे पैदा करने वाली बात कहकर कोई गुनाह नहीं किया है, आखिर मैंने 4 बच्‍चे पैदा करने के लिए ही तो कहा था, चालीस पिल्लै तो नहीं, जिस पर इतना हंगामा मच गया।

साध्वी शनिवार को बदायूं में हिंदू कार्यकर्ता सम्‍मेलन को संबोधित कर रही थीं, जहां उनकी जुबान से विवादित बयान ही निकल रहे थे। उन्होंने कहा कि 1400 साल पहले सभी हिंदू थे तो आजम खान, परवेज मुशर्रफ, गिलानी और शाही इमाम बुखारी को घर वापसी करनी चाहिए, उन्होंने शाही इमाम को 'भैंसा' और शिवपाल यादव को 'पागल' करार दिया।

शिवपाल सिंह पागल हैं पागल..उन्हें तो पागलखाने भेज देना चाहिए

प्राची ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव की मनोदशा सही नहीं हैं उन्हें तो पागलखाने में भर्ती करा देना चाहिए। गौरतलब है कि साध्वी के बयान पर सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा था कि क्या वो चार बच्चे पैदा करेंगी?

प्राची की कटु जुबान यही नहीं रूकी उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी नहीं बक्शा। उन्होंने कहा, 'गांधी जी का कहना था कि कोई एक थप्पड़ मारे तो दूसरा गाल आगे कर दो, अगर आज गांधी जी होते तो मैं पूछती कि तीसरा गाल कहां से लेकर आएंगे?'

लव के खिलाफ नहीं लव-जिहाद के खिलाफ हूं

प्राची ने कहा कि हिंदुओं की कौम को बचाने के लिए हर हिंदू के घर में 5-6 बच्चे पैदा होने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हिन्दू लड़कियों को प्यार के धोखे से फंसाया जा रहा है और बाकायदा इसके लिए पैसा तक मुहैया कराया जा रहा है। जिसका विरोध बहुत जरूरी है, नो लव के खिलाफ नहीं बल्कि लवजेहाद के खिलाफ हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर में मारे गए आतंकियों को शहीद का दर्जा देने वालों को देशद्रोही करार दिया और कहा कि यह सब हिंदूस्तान की आवो-हवा के दूषित कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+