'जो कुछ हुआ...', MLA अदिति सिंह का तलाक पर छलका दर्द, बताया क्यों लिया पूर्व विधायक पति से अलग होने का फैसला?
Aditi Singh Divorce News: उत्तर प्रदेश रायबरेली सदर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक अदिति सिंह ने इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनका और पूर्व विधायक अंगद सिंह (Angad Singh) का तलाक हो चुका है। इस खुलासे के बाद से अदिति सिंह चर्चाओं में हैं।
अदिति सिंह ने ANI को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर भी कई दावे किए हैं। उन्होंने ये भी बताया है कि अंगद सिंह से उन्होंने तलाक क्यों लिया है। आइए जानें उन्होंने क्या-क्या कहा?

अदिति सिंह बोलीं- जब मैं BJP में जा रही थी तो 'पति' ने किया था सपोर्ट
अदिति सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा, ''जब मैंने भाजपा में ज्वाइन करने का फैसला किया तो, मेरे पति अंगद ने उस वक्त मुझे सपोर्ट किया था। उन्होंने मुझसे कहा कि, तुम्हारा अपना प्रोफेशन और करियर है, तुम्हारा अपना स्टेट है, और मेरा अपना है...तो तुम काम करो। टिकट बंटवारे के वक्त मेरी तो टिकट हो गई थी...मैं तैयारियों में लगी थी। लेकिन उसी दौरान प्रियंका गांधी ने मेरे एक्स पति से कहा कि, 'वो मेरे खिलाफ बोले, मेरे चरित्र पर उंगली उठाएं...तो उन्हें टिकट दी जाएगी। नहीं तो नहीं दी जाएगी।''
अदिति सिंह ने कहा- 'हमारे बीच जो कुछ भी हुआ...वो...'
अपने और अंगद का रिश्ता टूटने पर अफसोस जताते हुए अदिति सिंह ने आगे कहा, ''हमारी अपनी पारिवारिक जो भी मसले थे, हमारे बीच में जो कुछ भी हुआ था, जो भी दिक्कतें और समस्याएं थीं...उसमें बहुच हद तक कांग्रेस का भी हाथ था।''

अदिति सिंह ने आगे ये भी कहा कि, ''मुझे लोग कहने लगे थे कि कांग्रेस में वापस आ जाओ, नहीं तो इसका असर आपकी शादी पर पड़ेगा। मुझे यही लग रहा था कि लोगों को मेरी शादी की इतनी चिंता क्यों हो रही है। हालांकि मेरे एक्स पति ने उस वक्त प्रियंका गांधी को मना कर दिया था और कहा था कि 'वह मेरे बारे में यानी अपनी पत्नी के बारे में ऐसी बातें बिल्कुल नहीं करेंगे। ये हमारे परिवार का मामला है। मैं ऐसा कुछ नहीं बोलूंगा।' इस बात के लिए मैं उनकी (अंगद) की इज्जत करती हूं।''

अदिति सिंह तलाक: 2019 में की शादी, 2023 से रहने लगे अलग!
कांग्रेस में रहते हुए अदिति सिंह ने साल 2019 में पंजाब से कांग्रेस के विधायक अंगद सिंह सैनी से शादी की। अदिति सिंह ने 2022 के चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ दिया था। कहा जाता है कि इसके बाद से ही अंगद सिंह और अदिति सिंह के रिश्ते में खटास आ गई थी।
2022 में अंगद सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'मैं और अदिति 15 महीने से अलग रह रहे हैं।' बताया जाता है कि अंगद सिंह और अदिति सिंह की शादी 2 साल भी नहीं टिक पाई थी।
अदिति सिंह और अंगद दोनों ने साल 2017 में राजनीति में कदम रखा था। दोनों पहली बार कांग्रेस से टिकट पर विधायक बने थे। अदिति सिंह रायबरेली सदर सीट से जीती थीं और अंगद सिंह पंजाब के नवांशहर सीट से विधायक चुने गए थे।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications