'लगा आखिरी बार खुला आसमान देख रहा हूं', अमेरिकी मीडिया के सामने क्यों फफककर रोने लगे अभिजीत दीपके?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें वह अमेरिकी मीडिया ग्रुप द न्यूयॉर्क टाइम्स के एक वीडियो में इमोशनल होकर रोते दिखाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान अभिजीत दीपके ने भारत लौटने के अपने फैसले, जेल जाने के डर और परिवार की चिंता के बारे में बताया।

इसी दौरान वह खुद को रोक नहीं पाए और फफक-फफककर रो पड़े। अभिजीत दीपके ने बताया कि अमेरिका से भारत आने का फैसला उनके लिए आसान नहीं था। उन्हें डर था कि भारत पहुंचने के बाद उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। सबसे ज्यादा चिंता उन्हें अपने परिवार की थी।

Why abhijeet dipke Cry new york times

अभिजीत दीपके ने अपने अनुभव को याद करते हुए कहा,

"जब विमान भारत के करीब पहुंचा और मैंने हिमालय को देखा, तो मेरे मन में आया कि शायद मैं पहली और आखिरी बार खुले आसमान को देख रहा हूं। उस वक्त मेरे दिमाग में सबसे ज्यादा अपने परिवार की चिंता थी।"

यह कहते-कहते दीपके की आंखों से आंसू निकलने लगे। उन्होंने आंसू पोंछे और खुद को संभालने की कोशिश की। वीडियो में उनका यह भावुक पल अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में है।

बोस्टन में बैठे-बैठे कैसे शुरू हुआ सीजेपी का सफर?

अभिजीत दीपके ने वीडियो में सीजेपी के पूरे सफर की कहानी भी बताई। उन्होंने कहा कि उस समय वह बोस्टन में पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बारे में पढ़ा।

शुरुआत में उन्होंने इसे मजाक के तौर पर लिया। इसी क्रम में उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी नाम से एक सोशल मीडिया हैंडल बना दिया। लेकिन यह नाम देखते ही देखते लोगों का ध्यान खींचने लगा। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी पहुंच बढ़ती गई। दीपके के मुताबिक, महज दो महीने में उनके करीब 2.6 करोड़ फॉलोअर्स हो गए। इसके बाद उन्होंने अमेरिका से भारत लौटकर आंदोलन में सीधे हिस्सा लेने का फैसला किया।

मां को बताया तो रो पड़ीं, फिर भी भारत लौटे

अभिजीत दीपके ने बताया कि भारत आने की बात जब उन्होंने अपनी मां को बताई तो वह रोने लगीं। परिवार को डर था कि भारत लौटने के बाद उनके सामने कानूनी मुश्किल खड़ी हो सकती है। अभिजीत दीपके ने कहा,

"मेरी मां को जब पता चला कि मैं भारत वापस आने वाला हूं, तो वह फूट-फूटकर रोने लगीं। मुझे पता था कि यह फैसला जोखिम भरा है, लेकिन मुझे लगा कि यह जोखिम लेना जरूरी है।"

उनके मुताबिक, भारत लौटने के पीछे एक मकसद यह भी था कि वह खुद सामने आकर यह दिखाना चाहते थे कि उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं माना जाना चाहिए।

अभिजीत दीपके ने आंदोलन से क्या दो सबक सीखे?

अभिजीत दीपके ने अपने अनुभव से दो बड़ी बातें बताईं। पहली, किसी भी बड़े घटनाक्रम में सही समय और किस्मत की भूमिका होती है। उनका कहना था कि वह अमेरिका में रहते हुए भी सही समय पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे पाए और देखते ही देखते उनका अभियान बड़ा हो गया।

दूसरी सीख उनके लिए हिम्मत और जोखिम लेने की रही। दीपके का कहना है कि कई बार वही कदम उठाना पड़ता है जिसे उठाने के लिए बाकी लोग तैयार नहीं होते। जंतर-मंतर पर लंबे समय तक चले सीजेपी आंदोलन ने भी उन्हें इसी सोच के साथ आगे बढ़ने का मौका दिया। दीपके ने अमेरिकी मीडिया से बातचीत में आंदोलन से लेकर भारत लौटने तक के अपने पूरे अनुभव को सामने रखा।

फिलहाल उनके भावुक होने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। खास तौर पर भारत लौटने के दौरान हिमालय देखकर उनके मन में आए डर और परिवार को लेकर उनकी चिंता वाला हिस्सा लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+