पाकिस्तान में किसकी गलती से हुई थी ब्रह्मोस मिसाइल फायरिंग, जांच में हुआ खुलासा
नई दिल्ली, 23 मार्च। पाकिस्तान पर 9 मार्च को गलती से भारतीय वायुसेना की ब्रह्मोस मिसाइल गिर गई थी। हाालंकि इसमें पाक को नुकसान नहीं हुआ था लेकिन इतनी बड़ी गलती कैसे हुई इसकी जांच करने का आदेश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया थ। वहीं अब शुरूआती जांच में खुलासा हुआ है कि आखिरी किसकी गलती से पाकिस्तान में मिसाइल गिरी थी?
Recommended Video

जानें किसे सौंपी गई थी जांच की जिम्मेदारी
9 मार्च को पाकिस्तान की जमीन पर गिरने वाली मिसाइल ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की आकस्मिक फायरिंग की जांच वायुसेना मुख्यालय के एयर वाइस मार्शल को सौंपी गई थी।

जांच में जानें कौन है दोषी
हालांकि अभी इस माममे की जांच जारी हैं, लेकिन प्रथम दृष्टया में ग्रुप कैप्टन रैंक के एक अधिकारी को दोषी माना जा रहा है।

जानें क्या है पूरा मामला
बता दें 9 मार्च को भारत की तरफ से एक 'सुपरसोनिक प्रोजेक्टाइल' फायर किया गया था। पाकिस्तान ने आशंका जताई थी कि ये एक सुपरसोनिक मिसाइल थी जो हरियाणा के सिरसा से दागी गई थी। पाकिस्तान के इन आरोपों को रक्षा मंत्रालय ने गंभीरता से लेते हुए इसकी हाईलेवल की जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही भारत ने इस घटना पर खेद जताया था और रक्षा मंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications