'सबसे बड़ी पनौती कौन?', राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ को लेकर बीजेपी नेता ने राहुल गांधी को घेरा

Assembly Election Results 2023: पांच राज्यों में मतगणना जारी है। ऐसे में तीन राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में साफ आती हुई नजर आ रही है। लोकसभा के सेमीफाइनल में बीजेपी ने तीनों हिन्दी भाषी राज्यों से कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है।

ऐसे में अब बीजेपी नेता सीटी रवि ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा तंज कसा है। बीजेपी नेता ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट रते हुए पूछा कि 'सबसे बड़ी पनौती कौन है?'

BJP leader CT Ravi

भाजपा नेता सीटी रवि ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। उन्होंने शुरुआती रुझानों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्यों में भाजपा की वापसी पर कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरा।

राहुल गांधी पर भाजपा नेता का कटाक्ष

'सबसे बड़ी पनौती कौन है?' यह लिखते हुए सीटी रवि ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा और अपने पोस्ट में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को भी टैग किया। मालूम हो कि सीटी रवि राहुल गांधी की 'पनौती' वाले बयान का कटाक्ष कर रहे थे, जो कि कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की थी।

मालूम हो कि राहुल गांधी ने राजस्थान के बाड़मेर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'पनौती' कहा था और दावा किया था कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनकी मौजूदगी ही पिछले महीने भारत की विश्व कप फाइनल हार का कारण थी।

जानिए राहुल गांधी ने क्या कहा था?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था, "अच्छे भले हमारे लड़के वहां विश्व कप जीत जाते पर पनौती हरवा दिया।इसके बाद चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को उनकी "पनौती", जेबकतरा टिप्पणी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कांग्रेस पार्टी से जवाब मांगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+