Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नड्डा का उत्तराधिकारी कौन? बिहार चुनावी जीत के बाद इस मंत्री की दावेदारी मजबूत, माना जा रहा अगला BJP अध्यक्ष!

Who will be Next BJP president: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जबरदस्त जीत ने देश की राजनीति में कई नए संकेत दिए हैं। इस चुनावी सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी में बड़े संगठनात्मक बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सबसे बड़ी चर्चा अब यही है कि पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराधिकारी कौन होगा। सूत्रों की मानें तो इस रेस में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सबसे आगे निकलते दिख रहे हैं।

🟡धर्मेंद्र प्रधान क्यों बने सबसे मजबूत दावेदार

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि बिहार चुनाव में धर्मेंद्र प्रधान की रणनीतिक भूमिका बेहद अहम रही। उन्होंने हफ्तों तक बिहार में डेरा डाले रखा, बागी नेताओं को मनाया, उम्मीदवारों के नामांकन वापस करवाए और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया। उनकी माइक्रो मैनेजमेंट रणनीति को ही एनडीए की बड़ी जीत का आधार माना जा रहा है। यही कारण है कि अब पार्टी के भीतर उन्हें अगला बीजेपी अध्यक्ष मानकर देखा जा रहा है।

Who will be Next BJP president

🟡 RSS और BJP के बीच लंबे समय से चल रहा मंथन

जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी को लेकर बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच लंबे समय से खींचतान जारी है। नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में ही खत्म हो चुका था, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें एक साल का एक्सटेंशन दिया गया। इसके बाद भी पार्टी संविधान में संशोधन कर उन्हें पद पर बनाए रखा गया। RSS चाहता है कि अगला अध्यक्ष केवल औपचारिक नहीं, बल्कि एक मजबूत संगठनात्मक नेता हो।

🟡 मोदी-शाह की पकड़ फिर मजबूत

पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद संघ ने संगठन में बदलाव की मांग तेज कर दी थी। यही वह दौर था जब संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सार्वजनिक तौर पर 'अहंकार' को लेकर टिप्पणी की थी। लेकिन हरियाणा, महाराष्ट्र और अब बिहार में मिली जीत के बाद मोदी-शाह की जोड़ी की पकड़ एक बार फिर मजबूत मानी जा रही है। पार्टी के नेता मानते हैं कि अब प्रधानमंत्री मोदी RSS को अपने पसंद का अध्यक्ष मनाने की स्थिति में आ गए हैं।

🟡 ओडिशा में बड़ी राजनीतिक सफलता भी बनी ताकत

धर्मेंद्र प्रधान की सियासी ताकत की एक बड़ी वजह ओडिशा भी है। वे एक ओबीसी नेता हैं और उन्होंने बीजेपी तथा संघ नेतृत्व को बीजू जनता दल से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने के लिए राजी किया। नतीजा यह हुआ कि बीजेपी ने पहली बार ओडिशा में सत्ता हासिल की। इसे संगठनात्मक कौशल का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है, जिसने प्रधान की दावेदारी और मजबूत कर दी है।

🟡 पूर्वी भारत से अध्यक्ष तय होने के संकेत

टेलीग्राफ के मुताबिक पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार पहले यह संकेत मिल रहे थे कि इस बार बीजेपी अध्यक्ष दक्षिण भारत से हो सकता है। लेकिन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के चुनाव के बाद अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि पार्टी का अगला अध्यक्ष पूर्वी भारत से हो सकता है। इस राजनीतिक समीकरण में भी धर्मेंद्र प्रधान पूरी तरह फिट बैठते हैं।

🟡 दिसंबर 15 से पहले हो सकता है बड़ा एलान

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की हालिया बैठक के बाद यह साफ हो गया है कि बीजेपी जल्द ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष की जेपी नड्डा के साथ हुई अहम बैठक के बाद इस प्रक्रिया में तेजी आई है। बताया जा रहा है कि दिसंबर 16 से शुरू होने वाले खरमास से पहले, यानी 15 दिसंबर से पहले नया अध्यक्ष घोषित किया जा सकता है।

🟡 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में इन नामों पर भी चर्चा

हालांकि धर्मेंद्र प्रधान सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं, लेकिन रेस में कुछ और बड़े नाम भी शामिल हैं। इनमें शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस और विनोद तावड़े शामिल हैं। पहले महिला नेताओं में निर्मला सीतारमण, डी पुरंदेश्वरी और वनथी श्रीनिवासन के नाम भी चर्चा में रहे हैं, लेकिन फिलहाल उनकी दावेदारी कमजोर मानी जा रही है।

🟡 UP अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी तैयारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के नाम पर भी मंथन जारी है। हाल ही में RSS और बीजेपी के शीर्ष नेताओं की बैठक में ब्राह्मण, दलित और ओबीसी वर्ग से संभावित नामों पर चर्चा हुई है। माना जा रहा है कि संगठनात्मक संतुलन साधते हुए दोनों पदों पर नए चेहरे लाए जाएंगे।

🟡आखिर कब टूटेगा सस्पेंस

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बिहार चुनाव के नतीजों का इंतजार इसी वजह से किया जा रहा था। अब जब वहां से सकारात्मक संकेत मिल चुके हैं, तो बीजेपी नेतृत्व किसी भी वक्त बड़ा फैसला ले सकता है। साथ ही तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी नया नेतृत्व सामने लाना चाहती है।

🟡 क्या धर्मेंद्र प्रधान बनेंगे अगला BJP अध्यक्ष?

सभी राजनीतिक संकेत इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि धर्मेंद्र प्रधान इस समय सबसे मजबूत दावेदार हैं। उनका संगठनात्मक अनुभव, चुनावी प्रबंधन की क्षमता और पूर्वी भारत से उनकी राजनीतिक पकड़ उन्हें इस दौड़ में सबसे आगे खड़ा करती है। अब बस औपचारिक ऐलान का इंतजार है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+