New Army Chief India: कौन हैं ये 5 फौजी अफसर? मनोज पांडे के बाद इन्हीं में से मिलेगा नया सेना प्रमुख
New Army Chief India: भारतीय सेना का मुखिया बदलने वाला है। वर्तमान आर्मी चीफ मनोज पांडे 30 जून 2024 को हो जाएगा। फिलहाल उनका कार्यकाल एक माह बढ़ाया गया है। अब नए सेना प्रमुख के नामों पर चर्चा शुरू हो गई है। पांच लेफ्टिनेंट का नाम इस दौड़ में सबसे आगे है।
दरअसल, आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल एक माह बढ़ाए जाने के साथ ही उनके दो उत्तराधिकारी भी अवकाश ग्रहण कर रहे होंगे। ऐसे में समीकरण बदल गए हैं। केंद्र सरकार के सामने विकल्प खुल गया है कि वह इन दो उत्तराधिकारियों में से किसी एक को सेना प्रमुख बनाए या तीनों को ही रिटायर कर उनके बाद वरिष्ठता में आने वाले तीन अन्य लेफ्टिनेंट जनरलों में से किसी को चुने।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जनरल मनोज पांडे के बाद वाइस चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी और दक्षिणी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह में से किसी एक को सेना प्रमुख बनाए जाने की संभावना थी। अटकलें थीं कि सरकार वरीयता और मेरिट दोनों को ध्यान में रखते हुए जनरल सिंह को नया प्रमुख बनाना चाहती है।
उल्लेखनीय है कि जनरल अजय कुमार सिंह गोरखा राइफल्स से हैं और देहरादून से हैं। यह संयोग ही है कि जब आखिरी बार सेना में वरिष्ठता तोड़कर सेना प्रमुख सेना प्रमुख की नियुक्ति की गई थी तो विपिन रावत प्रमुख बने थे। वे भी उत्तराखंड के रहने वाले थे।
आर्मी चीफ बनने की दौड़ में
1 उपेंद्र द्विवेदी, वाइस चीफ
2 अजय कुमार सिंह, प्रमुख, दक्षिण कमान
3 एमवी सुचिंद्र, प्रमुख, उत्तरी कमान
4 एनएस राजा सूब्रमणि, मध्य कमान
5 जेपी मैथ्यू, प्रमुख, डिफेंस स्टाफ
पांच बार टूटी चुकी है वरिष्ठता
बता दें कि भारत की तीनों सेनाओं में चीफ नियुक्त किए जाने के मामल में पांच बार वरिष्ठता टूट चुकी है। साल 1983 में जनरल एएस वैद्य चीफ बने। एसके सिन्हा की वरिष्ठता लांघी गई। साल 1988 में एयर मार्शल एमएम सिंह के बजाय एसके मेहरा को वायुसेना प्रमुख बनाया गया। इसी तरह से साल 2014 एड. रॉबिन धवन नौसेना प्रमुख बनाए गए। वाइस एड. शेखर सिन्हा की वरिष्ठता लांघी गई। साल 2016 में ले. जनरल प्रवीण बख्शी व पीएम हैरिज की जगह जनरल बिपिन रावत सेना प्रमुख बने। साल 2019 एड. करमबीर सिंह नौसेना प्रमुख बने।












Click it and Unblock the Notifications