जानिए जयललिता के बेटे सुधाकरन और उनके रिश्‍तों की दास्‍तां

अपनी सबसे करीबी दोस्‍त शशिकला नटराजन के भतीजे को वर्ष 1995 में बेटा बनाया था जयललिता ने लेकिन वर्ष 1996 में सुधाकरन की शादी के बाद जयललिता ने तोड़ लिए थे सारे रिश्‍ते।

चेन्‍नई। तमिलनाडु की पूर्व मुख्‍यमंत्री जे जयललिता का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन के बाद से लोग उनसे जुड़ी हर बात को जानना चाहते हैं और उनकी कई खास बातों में से ही एक हैं उनके बेटे रहे वीएन सुधानकरन।

जी हां, वीएन सुधाकरन को कभी जयललिता ने अपना बेटा घोषित किया था। एक नजर डालिए अम्‍मा और उनके 'बेटे' सुधाकरन के साथ उनके बदलते रिश्‍तों और रिश्‍तों की वजह से कैसे सामने आई राजनीति।

20 वर्ष बाद लौटे सुधाकरन

20 वर्ष बाद लौटे सुधाकरन

लोग सुधाकरन को भुला चुके थे लेकिन सितंबर में जब जयललिता को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया तो कुछ दिनों बाद उन्‍होंने अस्‍पताल जाने का मन बनाया।

सुधाकरन को जयललिता को देखने की इजाजत नहीं मिली और 20 वर्षों बाद सुधाकरन फिर से खबरों में आ गए।

1995 में आया नया मोड़

1995 में आया नया मोड़

शिवाजी गणेशन तमिल सिनेमा में उतने ही लो‍कप्रिय थे जितने कि जयललिता के राजनीतिक गुरु एमजीआर। गणेशन फिल्‍मों के अलावा राजनीति के मैदान में भी जयललिता के प्रतिद्वंदी बन गए थे।

वर्ष 1995 में रिश्‍तों में एक नया मोड़ आया जब जयललिता की करीबी दोस्‍त शशिकला नटराजन के भतीजे सुधाकरन की शादी शिवाजी गणेशन की सबसे छोटी बेटी से हुई।

 सुधाकरन को लेकर किया बड़ा ऐलान

सुधाकरन को लेकर किया बड़ा ऐलान

इस समय तक जयललिता तमिलनाडु की राजनीति में एक ताकतवर शख्‍सियत बन चुकी थीं और राज्‍य की मुख्‍यमंत्री भी थीं।

जया ने अचानक ऐलान किया कि वह सुधाकरन को अपने बेटे के तौर पर गोद लेंगी और उनकी शादी को एक मां के तौर पर ही कराएंगी। ऐलान के समय तक सुधाकरन की सगाई हो चुकी थी।

अम्‍मा ने खर्च किए थे आठ करोड़

अम्‍मा ने खर्च किए थे आठ करोड़

आज तक सुधाकरन की वह शादी किसी को नहीं भूलती है। सुधाकरन की शादी देश की सबसे महंगी शादियों में आज तक शुमार है।

जया उस समय सैलरी के तौर पर सिर्फ एक रुपए ही लेती थीं लेकिन शादी में करोड़ों रुपए खर्च हुए थे। जया ने अपने पार्टी के कैडर्स को भी बोला था कि वह इस शादी को परिवार का कार्यक्रम समझ कर ही इसमें शिरकत करें।

गिनीज बुक में आई शादी

गिनीज बुक में आई शादी

सुधाकरन की यह शादी इतनी शानदार थी कि इसे गिनजीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया। यह शादी दो वजहों से गिनीज बुक में आई थी। पहली थी कि शादी में आए मेहमान और शादी में लगा टेंट। सुधाकरन की शादी में 10 डाइनिंग हॉल्‍स तैयार किए गए थे और हर डाइनिंग हॉल की क्षमत 25,000 लोगों की थीं। इसके अलावा शादी का पंडाल 75,000 स्‍क्‍वायर फीट तक फैला था। जया और शशिकला दोनों ही हीरों से लदी हुई थीं।

शादी के बाद मिली करारी हार

शादी के बाद मिली करारी हार

इस शादी के बाद से ही सबकुछ बदल‍ गया। शादी के बाद जयललिता और शशिकला की एक तस्‍वीर आई और जयललिता पर भ्रष्‍टाचार के आरोप लगने लगे। वर्ष 1996 में जयललिता को विधानसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा और भ्रष्‍टाचार की वजह से उन्‍हें जेल भी जाना पड़ा।

अम्‍मा ने खर्च कर डाले तीन करोड़

अम्‍मा ने खर्च कर डाले तीन करोड़

जया के खिलाफ केस चला और जज ने पाया कि शादी में करीब आठ करोड़ रुपए खर्च हुए थे जिसमें से तीन करोड़ रुपए सिर्फ जयललिता ने ही खर्च किए थे। शादी के बाद जयललिता के रिश्‍ते सुधाकरन से बिगड़ने लगे थे। हालांकि जया ने कभी उन वजहों का खुलासा नहीं किया जो सुधाकरन के साथ रिश्‍तों में खटास लेकर आई थीं।

शादी ने खत्‍म किए रिश्‍ते

शादी ने खत्‍म किए रिश्‍ते

25 अगस्‍त 1996 को जयललिता ने सुधाकरन से रिश्‍ते तोड़ लिए थे। कहा जाता है कि शादी के कुछ दिनों बाद तक जया और सुधाकरन के रिश्‍ते इतने अच्‍छे थे कि लोग सुधाकरन को जया का उत्‍तराधिकारी मानने लगे थे। सुधाकरन जया के वित्‍तीय मामलों में काफी दखलंदाजी करने लगे थे और यहीं से सारा खेल बिगड़ता गया।

शिवाजी गणेशन से नफरत करती थीं जया

शिवाजी गणेशन से नफरत करती थीं जया

वर्ष 1997 में सुधाकरन ने आउटलुक मैगजीन के साथ इंटरव्‍यू में दावा किया था कि जया को इस बात से काफी समस्‍या थी कि शिवाजी गणेशन शादी में क्‍यों शरीक हुए थे। उनके आने की वजह से अम्‍मा को खड़े होकर एक वरिष्‍ठ के तौर पर उनका सम्‍मान करना पड़ता था। जब जया, सुधाकरन की मां के तौर पर सामने आईं तो शिवाजी को एक बेटी का पिता होने की वजह से जयललिता से हर बात करनी पड़ती थी।

2001 में गिरफ्तार हुए थे सुधाकरन

2001 में गिरफ्तार हुए थे सुधाकरन

सुधाकरन पर जयललिता ने अपने पैसे हड़पने का भी आरोप लगाया। सुधाकरन ने ही जेजे टीवी शुरू किया और जूनियर एमजीआर फैन क्‍लब की शुरुआत की। वर्ष 2001 में सुधाकरन ने जयललिता पर नकारात्मक टिप्‍पणी की और इसके बाद सुधाकरन के घर पर छापे पड़े। घर पर हिरोईन का पैकेट और बिना लाइसेंस वाली बंदूक मिली। सुधाकरन को गिरफ्तार कर लिया गया।

2014 में किया एक दूसरे को नजरअंदाज

2014 में किया एक दूसरे को नजरअंदाज

इसके बाद वर्ष 2014 में जब जयललिता के खिलाफ अघोषित आय का केस चल रहा था तो कई वर्षों बाद दोनों एक ही जगह पर थे लेकिन दोनों ने एक-दूसरे को देखा भी नहीं। इस केस में जयललिता, सुधाकरन और शशिकला और उनकी भतीजी इलावारसी आरोपी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+