भारत में मिले कोरोना के नए वेरिएंट पर वैक्सीन कितनी असरदार? WHO ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली, 13 मई: भारत में मिले कोरोना वेरिएंट B.1.167 को लेकर विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चिंता जाहिर की है। डब्ल्यूएचओ ने अपने साप्ताहिक अपडेट में कहा है कि B.1.167 वेरिएंट ज्यादा घातक और तेजी से फैलने वाला है। साथ ही कहा है कि मौजूदा समय में जो वैक्सीन हैं, वो इस पर कितनी असरदार होंगी, इसको लेकर कुछ पक्का अभी नहीं कहा जा सकता है। विशेषज्ञों की टीम का कहना है कि इस वेरिएंट पर वैक्‍सीन की कारगरता को लेकर भी रिसर्च की जा रही है। अभी पता नहीं चला है कि इन म्यूटेशन की वजह से वैक्सीन के काम करने की प्रक्रिया किस तरह प्रभावित होती है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: भारत के Covid Variant को लेकर WHO ने क्या कहा? | वनइंडियाा हिंदी
    Vaccine Effectiveness On India Dominant Variant,WHO, coronavirus, B.1.617 variant, कोरोना का नया वेरिएंट, कोरोना वायरस

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया है कि कोरोना का ये नया स्ट्रेन जिसका साइंटिफिक नाम बी.1.617 है। यह कहीं अधिक संक्रामक है। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के लिए इस स्ट्रेन को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के विशेषज्ञों की एक टीम पिछले कुछ दिनों से वायरस के इस वेरिएंट की रिसर्च में जुटी है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में दुनिया भर में नए वेरिएंट सामने आ सकते हैं। इनमें से कुछ अधिक चिंता का सबब भी बन सकते हैं।

    श्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की रिपोर्ट बताती है कि भारत में मिला कोरोना वायरस का ये घातक वेरिएंट बेहद तेजी से फैलता है। संगठन की विशेषज्ञ डॉक्‍टर मारिया वान कर्कहोवे ने जिनेवा में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा है कि B.1.167 वेरिएंट की शुरुआत भारत में हुई है ओर इसके संक्रमण की रफ्तार दूसरे वेरिएंट से कहीं अधिक तेज है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+