ओमिक्रॉन को लेकर WHO का डरा देने वाला अलर्ट, डेढ़ से 3 दिन में दोगुने हो रहे हैं केस
नई दिल्ली, 18 दिसंबर: ओमिक्रॉन वैरिएंट ने पूरी दुनिया में चिंता पैदा कर दी है। कई देशों में नए वैरिएंट की वजह से संक्रमण की लहर आ चुकी है। इसी बीचविश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को कहा कि दुनिया के 89 देशों में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के पाए जाने की सूचना मिली है। डब्ल्यूएचओ ने बयाता कि, कम्यूनिटी ट्रांसमिशन वाले इलाकों में ओमिक्रॉन के मामले संख्या डेढ़ से 3 दिनों में दोगुने हो रहे हैं।

डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ओमिक्रॉन उच्च स्तर की जनसंख्या प्रतिरक्षा वाले देशों में तेजी से फैल रहा है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह वायरस की प्रतिरक्षा से बचने की क्षमता के संयोजन से हो रहा है। इसके पहली बार पता चलने के तुरंत बाद एजेंसी ने 26 नवंबर को ओमिक्रॉन को वैरिएंट आफ कंसर्न घोषित किया था। इस नए वैरिएंट के बारे में अभी भी बहुत कुछ ज्ञात नहीं है, जिसमें इसके कारण होने वाली बीमारी की गंभीरता भी शामिल है।
Recommended Video
डब्ल्यूएचओ ने कहा, ओमिक्रॉन की क्लिनिकल गंभीरता पर अभी भी सीमित आंकड़े हैं। गंभीरता प्रोफ़ाइल को समझने के लिए अधिक डेटा की आवश्यकता है। अभी ये नहीं पता चला है कि, इस नए वैरिएंट से टीकाकरण और पहले से मौजूद प्रतिरक्षा से गंभीरता कैसे प्रभावित होती है? डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी कि मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि कुछ जगहों पर अस्पतालों पर दबाव बढ़ सकता है।
ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में अस्पतालों में मरीजों की वृद्धि जारी है। माना जा रहा है कि, अगर इसी तरह मामलों में बढ़ोत्तरी जारी रही तो इन दोनों में स्वास्थ्य प्रणालियां फेल ना हो जाएं। वहीं दूसरी ओर डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि देश ठोस स्वास्थ्य एवं सामाजिक उपायों से ओमिक्रॉन को फैलने से रोक सकते हैं। उन्होंने कहा, हमारा ध्यान सबसे अधिक जोखिम वाले लोगों की सुरक्षा पर केंद्रित रहना चाहिए।
शुक्रवार को देश में दो दर्जन से मामलों की पुष्टि हुई। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 111 हो गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 12, महाराष्ट्र में 8 और केरल में दो मामले आए। देश में नए वेरिएंट के सबसे अधिक मामले में महाराष्ट्र से सामने आए हैं। यहां कुल 40 लोगों में इसकी पुष्टि हुई है। वहीं दिल्ली में 22 और राजस्थान में 17 मामले अब तक आए हैं। यूपी में भी ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications