डरा रहा मंकीपॉक्स, 92 देशों में 35 हजार मामले, 20 % का उछाल : WHO
WHO ने कहा है कि 92 देशों में मंकीपॉक्स के मामले पिछले हफ्ते 20% बढ़े हैं। मंकीपॉक्स के मामले 35,000 हो गए हैं। who monkeypox cases 35000 cases 92 countries
जिनेवा, 17 अगस्त : मंकीपॉक्स का संक्रमण बढ़ रहा है। पिछले हफ्ते में 20 फीसद का उछाल देखा गया है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस गेब्रेयेसस ने कहा है कि 92 देशों और क्षेत्रों से अब तक मंकीपॉक्स के 35,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। इसमें पिछले सप्ताह लगभग 7,500 मामले दर्ज किए गए हैं जो 20 प्रतिशत की वृद्धि है।

92 देशों और क्षेत्रों में मंकीपॉक्स के बारे में बुधवार को गेब्रेयसस ने कहा कि दुनिया भर में अब तक मंकीपॉक्स से संबंधित कुल 12 मौतें हुई हैं। डब्ल्यूएचओ के शीर्ष अधिकारी ने यह भी कहा कि टीके भी मंकीपॉक्स के प्रकोप को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कई देशों में मंकीपॉक्स से प्रभावित समुदायों में मंकीपॉक्स से बचाव के टीकों की मांग हो रही है।
गेब्रेयसस का बयान तब आया है जब मंकीपॉक्स के लिए स्वीकृत वैक्सीन वाली एकमात्र कंपनी बवेरियन नॉर्डिक ए / एस (Bavarian Nordic A/S) ने कहा कि यह अब तक निश्चित नहीं है कि कंपनी मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों और टीकों की मांग को पूरा कर सकती है या नहीं, क्योंकि मामले दुनिया भर में बढ़ रहे हैं।
डेनमार्क (Danish) की कंपनी बवेरियन नॉर्डिक ए / एस टीकों की तेजी से बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अमेरिकी कंपनी को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और टीका उत्पादन आउटसोर्सिंग की संभावनाएं तलाश रही है।
बवेरियन नॉर्डिक ए / एस के के उपाध्यक्ष रॉल्फ सैस सोरेनसेन (Rolf Sass Sorensen) ने बुधवार को बताया, बाजार की स्थिति बहुत ही गतिशील है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, टीकों की मांग बढ़ती जा रही है और यह निश्चित नहीं है कि बवेरियन डेनमार्क में अपनी मौजूदा टीका उत्पादन साइट पर मांग के अनुरूप उत्पादन जारी रखा जा सकता है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications