कौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी सिंह? CJP प्रोटेस्ट में हुई थी गंदी हरकत, झेली बदसलूकी, फिर भी दिया साथ

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली यशस्विनी राजे सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका नया इंटरव्यू है। उन्होंने साफ कहा है कि प्रोटेस्ट में उनके साथ जो हुआ, वह बेहद दर्दनाक था, लेकिन इससे आंदोलन का मकसद गलत नहीं हो जाता।

उन्होंने दावा किया कि इस आंदोलन ने बड़ी संख्या में ऐसे युवाओं को राजनीति और सार्वजनिक मुद्दों से जोड़ा, जो पहले इन बहसों से दूर रहते थे। यही वजह है कि उन्होंने आंदोलन के समर्थन से पीछे हटने से इनकार कर दिया। यशस्विनी के मुताबिक CJP ने एक नई पीढ़ी को राजनीति से जोड़ने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। यशस्विनी उत्तर प्रदेश के पूर्व भाजपा विधायक विक्रम सिंह की बेटी हैं।

Yashaswinee Raje Singh

यशस्विनी राजे सिंह कौन हैं?

यशस्विनी राजे सिंह पूर्व भाजपा विधायक विक्रम सिंह की बेटी हैं। यशस्विनी राजे पेशे से एक कंटेंट क्रिएटर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं।

उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह आर्थिक रूप से पूरी तरह स्वतंत्र हैं और पिछले साढ़े तीन साल से भारत में अकेले रह रही हैं। उनका कहना है कि परिवार की राजनीतिक पहचान और उनकी अपनी सोच अलग-अलग है। इसी वजह से वह सार्वजनिक मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखती हैं।

इंटरव्यू में क्या बोलीं यशस्विनी राजे?

अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल अल जजीरा से बातचीत करते हुए यशस्विनी ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को काफी नहीं माना। उन्होंने कहा, "धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बहुत बड़ी जीत या बदलाव मान लेना बेहद जल्दबाजी होगी। उनका त्यागपत्र किसी ऐसे व्यक्ति का नहीं लग रहा जो अपनी गलती मान रहा हो या पश्चाताप कर रहा हो, बल्कि यह एक शहीद की तरह लिखा गया पत्र लगता है।"

आंदोलन की तारीफ करते हुए उन्होंने आगे कहा, "CJP ने मीम्स और सोशल मीडिया मैसेजिंग के दम पर उस युवा आबादी को राजनीति से जोड़ दिया, जो आमतौर पर इन सब से दूरी बनाकर रखती थी। उन्होंने मुख्य रूप से इंस्टाग्राम को अपना जरिया बनाया, जहाँ आम लोगों ने अपनी बात रखी।" नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति पर भी तंज कसते हुए उन्होंने इसे एक "फीका मजाक" करार दिया।

BJP नेता की बेटी और परिवार पर यशस्विनी ने क्या कहा?

पूर्व बीजेपी विधायक विक्रम सिंह की बेटी होने के नाते जब उन पर दोहरे रवैये का आरोप लगा, तो यशस्विनी ने अपनी स्थिति पूरी तरह साफ की। खुद पर लगे आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मैं आर्थिक रूप से पूरी तरह आत्मनिर्भर हूं और अकेले रहती हूं। पिछले साढ़े तीन साल से मैं भारत में रह रही हूं और अपने फैसले खुद लेती हूं। मेरा अपने परिवार के राजनीतिक माहौल से कोई लेना-देना नहीं है। मैं उस माहौल से खुद को बहुत दूर रखती हूं, इसीलिए अपनी बात बिना किसी झिझक के रख पाती हूं।"

जंतर-मंतर यशस्विनी राजे सिंह के साथ हुई गंदी हरकत?

इससे पहले 26 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यशस्विनी ने 24 जुलाई की रात घटी घटना का खुलासा किया था। उनका मकसद आंदोलन को नीचा दिखाना नहीं, बल्कि वहां की कमियों को उजागर करना था।

उन्होंने बताया कि रात करीब 12:15 बजे जब वे अपनी बहन के साथ मुख्य मंच की तरफ बढ़ रही थीं, तभी बैरिकेड गिर गया। सुरक्षा को देखते हुए जब वे बाहर निकलने लगीं, तभी भीड़ में एक शख्स ने उनके साथ बेहद घिनौनी हरकत करने की कोशिश की। इसके जवाब में उन्होंने उस शख्स को तीन थप्पड़ रसीद किए।

वॉलंटियर्स के रवैये पर उठाए थे सवाल

यशस्विनी ने आरोप लगाया कि घटना के वक्त CJP के कार्यकर्ताओं ने उनकी मदद करने के बजाय उनके साथ ही बदसलूकी की। उन्होंने बताया, "जब मैंने मदद मांगी, तो एक कार्यकर्ता चिल्लाकर कहने लगा कि 'आप लोग यहां आ ही क्यों रहे हो?' जब मैंने बताया कि यहां महिलाओं का यौन उत्पीड़न हो रहा है, तब भी वह चिल्लाता रहा। वहीं दूसरे कार्यकर्ता ने यह कहकर बात टाल दी कि 'अब यह सब गलती तो होती रहती है, आप दूसरी तरफ चले जाओ।'" इस अनुभव के बाद भी यशस्विनी का मानना है कि मुद्दों की लड़ाई व्यक्तिगत अनुभवों से बड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+