Vedanta के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की बहू कौन हैं? बेटे अग्निवेश की मौत के बाद क्या संभालेंगी अरबों का बिजनेस
Who is Vedanta Chairman daughter-in-law: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, उनके इकलौते बेटे अग्निवेश अग्रवाल के महज 49 उम्र में निधन हो गया है। जो बेटा पिता का मजबूत सहारा था उसी बेटे की अर्थी अपने कांधे पर उठानी पड़ी है। अग्निवेश अग्रवाल के चले जाने के बाद अब न सिर्फ परिवार शोक में है, बल्कि देश-दुनिया की नजरें भी वेदांता साम्राज्य के भविष्य पर टिक गई हैं। ऐसे में अनिल अग्रवाल के परिवार, बच्चों और बहू के बारे में लोग जानना चाह रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल सबके जेहन में है कि बेटे की मौत के बाद अरबों रुपये के इस विशाल बिजनेस की जिम्मेदारी कौन संभालेगा?

कौन हैं अनिल अग्रवाल की बहू पूजा बांगुर?
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल की पत्नी का नाम पूजा बांगुर अग्रवाल है। पूजा बांगुर एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह श्री सीमेंट के प्रबंध निदेशक हरि मोहन बांगुर की बेटी हैं और श्री सीमेंट के संस्थापक और चेयरमैन बेनु गोपाल बांगुर की पोती हैं। इस तरह पूजा का मायका भी देश के बड़े औद्योगिक घरानों में गिना जाता है।
पूजा और अग्निवेश अग्रवाल गोवा के फोर्ट अगुआडा रिसॉर्ट के निजी समुद्र तट पर विवाह बंधन में बंधे। उनके विवाह समारोह में मुंबई और कोलकाता से 600 से अधिक मेहमान जेट एयरवेज के चार्टर्ड विमानों से पहुंचे थे

क्या करती हैं पूजा बांगुर, कितने हैं बच्चे?
अग्निवेश अग्रवाल की पत्नी पूजा बांगुर लाइमलाइट से दूर रहती हैं, इनके बच्चों के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं है क्योंकि परिवार अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखता है। यही वजह है कि बच्चों के नाम या संख्या को लेकर कोई आधिकारिक या विस्तृत विवरण सामने नहीं आया है।
अनिल अग्रवाल की बेटी
बता दें दिवंगत अग्निवेश अनिल अग्रवाल के इकलौते बेटे थे और इनकी बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बर हैं जो वेदांता लिमिटेड में Non-executive director और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत हैं। साथ ही, वह अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की डॉयरेटक्र भी हैं।
प्रिया अग्रवाल के पति कौन हैं और कितने बच्चे हैं?
प्रिया ने ब्रिटेन के वारविक विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में और बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। प्रिया अग्रवाल के पति बैंकर आकर्ष हेब्बर हैं इनकी शादी 2013 में हुई थी और उनकी एक बेटी माही है।
बेटी या बहू कौन संभालेगा वेदांता का अरबों का साम्राज्य?
हालांकि, ये अभी खुलासा नहीं हुआ है कि बेटे की मौत के बाद अनिल अग्रवाल की वेदांता ग्रुप के करोड़ों का बिजनेस कौन संभालेगा। चूंकि पहले से ही अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया बिजनेस संभाल रही हैं, ऐसे में भाई की मौत के बाद इस दुख की घड़ी में अपने पिता, भाभी पूजा और पूरे परिवार का मजबूत सहारा हैं।
जहां तक बिजनेस अनुभव की बात करें तो अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल वेदांता लिमिटेड में ईएसजी, इन्वेस्टर रिलेशन, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, एचआर, डिजिटल और सोशल इम्पैक्ट डिपार्टमेेंट संभाल रही हैं। पर्यावरण और सतत विकास के प्रति उनकी गहरी रुचि है, जिससे वे कंपनी के ईएसजी परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके नेतृत्व में, वेदांता लिमिटेड ईएसजी क्षेत्र में नंबर वन बनाने की दिशा में दिन-रात मेहनत कर रही हैं। कंपनी कार्बन उत्सर्जन घटाने, जल संरक्षण, कार्यस्थल पर सुरक्षा, सामुदायिक कल्याण और कार्यबल विविधता पर केंद्रित योजनाओं पर काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications