कौन हैं ये यूट्यूबर? ओडिशा में झरने पर शूटिंग करते समय बह गया, देखें खौफनाक VIDEO
Sagar tudu youtuber Viral Video: ओडिशा के कोरापुट जिले में स्थित दुदुमा जलप्रपात पर वीडियो बनाते समय 22 वर्षीय यूट्यूबर सागर टुडू लापता हो गया। यह घटना शनिवार को हुई, जब वह अपने साथियों के साथ ड्रोन कैमरे से फुटेज रिकॉर्ड करने का प्रयास कर रहा था। बहते पानी के बीच चट्टानों पर फंसे सागर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों ने उसे रस्सी की मदद से बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज़ था कि वह अपना संतुलन खो बैठा और वो सागर टुडू देखते ही देखते पानी में बह कर गायब हो गया।

कौन ये यूट्यूबर?
रिपोर्ट्स के अनुसार, सागर टुडू, जो बरहामपुर का निवासी था, उसका यूट्यूब चैनल कवर इमेज 'सागर कुंडू' नाम से था। जलप्रपात के पास शूटिंग के दौरान पानी का स्तर अचानक बढ़ गया, जिससे वह पानी से घिरी चट्टानों पर फँस गया।
कैसे अचानक पानी का बहाव हो गया था तेज
सागर अपने दोस्त अभिजीत बेहरा के साथ विभिन्न पर्यटन स्थलों के वीडियो रिकॉर्ड करने आया था! जानकारी के अनुसार, जिस चट्टान पर सागर खड़ा था, वह सुरक्षित किनारे से कुछ दूरी पर थी। उसी दौरान मचकूंडा बांध से पानी छोड़ा गया। कोरापुट के लमटापुट इलाके में भारी बारिश के बाद अधिकारियों ने बांध के निचले इलाकों में लोगों को सतर्क किया था।
पानी के बहाव में फंसने के बाद सागर खुद को ज़्यादा देर तक संभाल नहीं पाया और देखते ही देखते पानी में बह गया। घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन इस घटना ने जलप्रपात के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications