Nirmala Sitharaman Daughter Marriage: कौन हैं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के दामाद? जानिए क्या करते हैं?

Kaun Hain Nirmala Sitharaman ke Damad: निर्मला सीतारमण की बेटी परकला और उनके दामाद प्रतीक की शादी उडुपी अदामारू मठ के अनुसार गुरुवार को बेंगलुरु में हुई है।

Nirmala Sitharaman Daughter Marriage:

Nirmala Sitharaman'S son-in-law Pratik Doshi: देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इन दिनों पर्सनल कारणों की वजह से चर्चा में है। गुरुवार को उनकी बेटी परकला वांगमयी की शादी स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर PMO प्रतीक दोशी के साथ बेंगुलुरु के एक होटल में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हुई। इस शादी की खबर कानोंखान किसी को नहीं हुई और ना ही इस शादी में कोई वीवीआईपी पहुंचा इसलिए अचानक से वित्तमंत्री की बेटी की शादी की खबर सामने आई तो लोग हैरान रह गए और इसी कारण हर कोई वित्तमंत्री के दामाद के बारे में जानने को उत्सुक है।

तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि कौन हैं निर्मला सीतारमण के दामाद?

  • वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण के दामाद का नाम प्रतीक दोशी है, जो कि मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं।
  • प्रतीक दोशी ने सिंगापुर मैनेजमेंट स्कूल से स्नातक किया है।
  • वो वर्तमान में पीएमओ (PMO) प्रधानमंत्री कार्यालय में स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं।
  • वो साल 2014 से यानी कि मोदी कैबिनेट वन से ही पीएमओ में काम कर रहे हैं।
  • साल 2019 में उनका प्रमोशन संयुक्त सचिव के पद पर हुआ था।
  • PMO से पहले वो गुजरात के CMO Research Assistant के रूप में कार्यरत थे।
  • फिलहाल वो पीएमओ के रिसर्च और स्ट्रैटेजी विंग का अभिन्न हिस्सा है।

बहुत ही सादगी से हुई शादी

आज कल अधिकांश लोग शादी को काफी भव्य रूप से करते हैं या फिर डेस्टीनेशन मैरिज पसंद करते हैं लेकिन देश की वित्तमंत्री की बेटी की शादी बेहद ही सादगी से संपन्न हुई है जो कि अपने आप में एक मिसाल है। ना इस शादी को लेकर कोई शोर-शराबा हुआ और ना ही इसको लेकर किसी तरह की कोई सुगबुगाहट थी।

ब्राह्मण परंपरा के अनुसार उडुपी अदामारू मठ में हुई शादी

मालूम हो कि परकला वांगमयी की शादी ब्राह्मण परंपरा के अनुसार उडुपी अदामारू मठ में हुई, जिसमें नए नवेले वर-वधू को परिवार के बड़ों के अलावा संतों का भी आशिर्वाद प्राप्त हुआ। फिलहाल शादी की खबर सामने आने के बाद हर कोई वित्तमंत्री को उनकी बेटी की शादी के लिए मुबारकबाद दे रहा है। सीतारमण और उनका परिवार इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+