'भारत पर राज करेंगे तेलुगू...' कौन हैं विवादित बयान देने वाले तेलंगाना के मंत्री मल्ला रेड्डी?
Who is Malla Reddy: रणबीर जी... आपको एक बात बोलना चाहता हूं। अगला पांच साल में हिंदुस्तान पर राज करेगा हमारा तेलुगू लोग। ये बोल हैं तेलंगाना के मंत्री मल्ला रेड्डी के। जिनपर अब बवाल होता नजर आ रहा है। राज्य में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इस बयान का सामने आना अपने आप में बड़ी बात है। हर तरफ अब मंत्री जी की ही चर्चा हो रही है। ऐसे में चलिये जानते हैं कौन हैं मल्ला रेड्डी।
तेलंगाना के मंत्री के बयान पर विवाद
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में महज दो या तीन दिनों का ही वक्त बचा है। इस बीच सोशल मीडिया में एक मंत्री का बयान खूब चर्चा में है। मंत्री ने रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म को लेकर भी काफी कुछ कहा। वहीं उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में बस एक ही शहर है और वो है हैदराबाद। अब ऐसा विवादित बयान देने वाले मंत्री चर्चा में हैं।

कौन हैं मल्ला रेड्डी?
बताते चलें कि मल्ला रेड्डी तेलंगाना सरकार में वर्तमान श्रम मंत्री हैं। उनका पूरा नाम चमकुरा मल्ला रेड्डी है। 8 फरवरी साल 1957 को मेडचल तेलंगाना में जन्मे रेड्डी ने राजनीति में अपनी एक महत्वपूर्ण जगह बनाई है। साल 2014 में रेड्डी तेलुगू देशम पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद 2014 के आम चुनावों में उन्होंने मल्काजगिरी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। आज वे तेलंगाना में तेलुगू देशम पार्टी के एकमात्र सांसद हैं।
2018 में चमका राजनीतिक करियर
मल्ला रेड्डी का राजनीतिक करियर उस वक्त बुलंदियों पर पहुंचा, जब साल 2018 में उन्होंने तेलंगाना विधानसभा चुनावों के दौरान मेडचल निर्वाचन क्षेत्र से 167,324 वोट पाकर जीत हासिल की। वे अपने मतदाताओं के कल्याण का कट्टर समर्थन करते आए हैं।
'राज करेगा हमारा तेलुगू...'
हाल ही में जब मल्ला रेड्डी ने बॉलीवुड और रणबीर कपूर को लेकर बयान दिया तो सब हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि अगले पांच सालों में हिंदुस्तान को, बॉलीवुड, हॉलीवुड पर राज करेगा हमारा तेलुगू। आप भी एक साल में हैदराबाद शिफ्ट होना पड़ता। क्यों बोले तो बॉम्बे पुराना हो गया बेंगुलुरू में ट्रैफिक जाम हो गया। हिंदुस्तान में एक ही शहर है, वो है हैदराबाद। इस दौरान उन्होंने साउथ इंडस्ट्री के कलाकारों की जमकर तारीफ की।












Click it and Unblock the Notifications