कौन हैं BJP के तेज तर्रार नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा, राजनीति से लेकर बिग बॉस में पहुंचने तक, जानें सबकुछ
Tajinder Pal Singh Bagga: भारतीय जनता पार्टी (BJP) युवा विंग के महासचिव और दिल्ली भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा मशहूर रियलिटी टीवी शो के 18वें सीजन के लिए बिग बॉस के घर में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री करने वाले हैं। बिग बॉस 18 का प्रीमियर आज आने (06 अक्टूबर) को आने वाला है। तजिंदर पाल सिंह बग्गा के बिग बॉस में जाने की खबर के बाद से वो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है।
तजिंदर पाल सिंह बग्गा भाजपा दिल्ली के चर्चित नेताओं में से एक हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। तजिंदर बग्गा भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता हैं। तजिंदर बग्गा पिछली दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। आइए जानें तजिंदर बग्गा के बारे में सबकुछ?

who is Tajinder Pal Singh Bagga: कौन हैं तेजिंदर पाल सिंह बग्गा?
🔴 तजिंदर बग्गा का पूरा नाम तजिंदर पाल सिंह बग्गा है। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। तजिंदर बग्गा दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता भी हैं।
🔴 तजिंदर बग्गा राष्ट्रवादी दक्षिणपंथी संगठन भगत सिंह क्रांति सेना के संस्थापक सदस्य भी हैं। तजिंदर बग्गा अपनी किशोरावस्था से ही आरएसएस के सदस्य रहे हैं।
🔴 तेजिंदर बग्गा का जन्म 24 सितम्बर 1985 को हुआ था। वर्तमान में तेजिंदर बग्गा दिल्ली के तिलक नगर में रहते हैं। तेजिंदर बग्गा का राजनीतिक जीवन बहुत ही छोटी उम्र में शुरू हुआ था।
🔴 तेजिंदर बग्गा16-17 साल की उम्र से राजनीति में आए और सबसे कम आयु के बीजेपी दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता हैं। बग्गा अन्ना आंदोलन के समय केजरीवाल टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
🔴 तेजिंदर बग्गा 23 साल की उम्र में भाजपा के युवा मोर्चा के सबसे कम आयु के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बने थे। तेजिंदर बग्गा ने पिछली दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर हरिनगर से चुनाव लड़ा था, जिससे वे 2020 के दिल्ली चुनाव में सबसे कम उम्र के उम्मीदवार बन गए थे। साल 2021 में भाजपा ने बग्गा को BJYM का राष्ट्रिय सचिव बनाया था।

Tajinder Pal Singh Bagga Eduction : तेजिंदर पाल सिंह बग्गा शिक्षा?
🔴 तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अपनी शुरुआती शिक्षा यानी स्कूल स्कूल की पढ़ाई पूरी नहीं की थी। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली के इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) से बैचलर प्रिपरेटरी प्रोग्राम की डिग्री ली है। ये कोर्स वो लोग करते हैं जो 12वीं पास नहीं होते हैं।
🔴 तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने चीन के नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है। चीन की इस यूनिवर्सिटी से बग्गा ने डेवलपमेंट में एक महीने डिप्लोमा कोर्स किया है। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा इंडियन शेफ संजीव कुमार की एकेडमी से कुकिंग कोर्स भी किया है।

Tajinder Pal Singh Bagga Net Worth: तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की संपत्ति
🔴 दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के चुनावी हलफनामों के मुताबिक तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की कुल संपत्ति 18 लाख 90 हजार है। उनके ऊपर पांच लाख रुपये की देनदारियां हैं। उनके दिल्ली के अलग-अलग बैंक अकाउंट में कुल 12 लाख रुपये जमा हैं।
🔴 तेजिंदर पाल सिंह बग्गा एक टी-शर्ट क्लोदिंग ब्रांड के मालिक भी हैं। बग्गा "T-Shirt Bhaiya" नामक एक ऑनलाइन स्टोर चलाते हैं, जहां देशभक्ति और राष्ट्रवाद से जुड़ी टीशर्ट मिलती हैं। टी-शर्ट के अलावा कुर्ते, जैकेट, घर की सजावट के सामान और आभूषण भी बेचे जाते हैं।

Tajinder Pal Singh Bagga controversy: कब-कब विवादों में आइए तेजिंदर पाल सिंह बग्गा?
- तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की राजनीति सोशल मीडिया के जरिए चमकी है। ट्विटर पर उनकी बड़ी संख्या में फॉलोइंग ने उनकी मदद की।
- 2018 में तजिंदर बग्गा ने एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें राजीव गांधी को फादर ऑफ मॉब लिंचिंग कहा था। जिसपर खूब विवाद हुआ था। तजिंदर बग्गा ने कहा था कि ये सब जानते हैं कि राजीव गांधी 84 के दंगों के कर्ताधर्ता थे।
- कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले कहा था कि नरेंद्र मोदी पीएम नहीं बन सकते क्योंकि वो चाय बेचने वाले हैं। इस बयान के बाद तेजिंदर बग्गा ने चुनाव से जुड़ी एक कांग्रेस मीटिंग के दौरान उनके कार्यालय के बाहर खड़े होकर चाय बेची थी।
- तजिंदर बग्गा ने वकील और टीम अन्ना के सदस्य रह चुके प्रशांत भूषण को 2011 में थप्पड़ मारा था।
- तजिंदर बग्गा ने अंग्रेजी की लेखिका अरुंधति रॉय के बुक शो खूब हंगामा किया था। तजिंदर बग्गा ने कहा था कि अरुंधती कश्मीरियों की दुश्मन हैं।
- पंजाब पुलिस ने 2022 तजिंदर बग्गा को गिरफ्तार किया था। उनपर आरोप था कि सोशल मीडिया पर झूठे सांप्रदायिक बयान देने, लोगों को भड़काने, नफरत फैलाने का आरोप था।












Click it and Unblock the Notifications