Tripura Bypoll: कौन हैं तफज्जल हुसैन, मुस्लिम चेहरे ने दिलाई भाजपा को जीत
Who is Tafajjal Hossain: त्रिपुरा के बोक्सानगर में भी भाजपा को भारी अंतर से जीत मिली है। यहां BJP के तफज्जल हुसैन ने Marxist के मिजान हुसैन को 30,237 वोटों से हरा दिया। BJP के तफज्जल हुसैन को कुल 34146 वोट मिले हैं। वहीं दो निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे जिन्हें 200 वोट भी नहीं मिल सके। वहीं नोटा में 434 वोट गए। तो चलिए जानते हैं आखिर भाजपा के तफज्जल हुसैन कौन हैं? जिन्होंने बोक्सानगर से एकतरफा जीत दर्ज की है।
कौन हैं तफज्जल हुसैन?
बता दें कि तफज्जल हुसैन भारतीय जनता पार्टी की तरफ से त्रिपुरा के बोक्सानगर सीट से उपचुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज की है। उनके पिता का नाम दिवंगत कानू मियां है। उनका अतिरिक्त प्रोफेशन समाज सेवा और छोटा बिजनेस है। उनकी पढ़ाई की बात करें तो वह केवल 10वीं पास है। संपत्ति की बात करें तो उनके पास करीब 4 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति है।













Click it and Unblock the Notifications