कौन थे Amul Girl बनाने वाले सिल्वेस्टर दा कुन्हा, जिनकी 'अटरली-बटरली गर्ल' दुनियाभर में है मशहूर
Sylvester daCunha Death: प्रतिष्ठित विज्ञापन निर्माता और 'अटरली-बटरली' अमूल गर्ल (Amul Girl) को बनाने वाले सिल्वेस्टर दा कुन्हा का 20 जून को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इन्हें एड गुरू भी कहा जाता है।
अमूल गर्ल को दुनियाभर में मशहूर करने वाले एड गुरू सिल्वेस्टर दा कुन्हा के निधन के बाद से हैशटैग #AmulGirl और #SylvesterdaCunha टॉप ट्रेंड कर रहा है। सिल्वेस्टर दा कुन्हा के निधन की जानकारी गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के एमडी जयेन मेहता ने ट्वीट कर दी है।

कौन थे सिल्वेस्टर दा कुन्हा?
भारतीय एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री के दिग्गज सिल्वेस्टर दा कुन्हा 'दा कुन्हा कम्युनिकेशंस के चेयरमैन थे। सिल्वेस्टर दा कुन्हा ने अपने भाई के साथ मिलकर 1969 में दा कुन्हा कम्युनिकेशंस की स्थापना की थी। सिल्वेस्टर दा कुन्हा एक बिजनेसमैन और मार्केटिंग स्पेशलिस्ट भी थे।
सिल्वेस्टर दा कुन्हा का जन्म महारष्ट्र मुंबई में हुआ थाा। उन्होंने मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री में कई बेहतरीन काम किए हैं। लेकिन उनको पहचान अमूल गर्ल वाले विज्ञापन से मिली थी।
ट्रेडमार्क रेड पोल्का-डॉट ड्रेस, पोनीटेल में बंधे नीले बाल और मनमोहक गुलाबी गालों वाली 'अटरली-बटरली' अमूल गर्ल के विज्ञापन से सिल्वेस्टर दा कुन्हा को अपनी कंपनी बढ़ाने में काफी मदद मिली। अमूल गर्ल का ये विज्ञापन दुनियाभर में मशहूर है।
अमूल गर्ल दुनिया में सबसे लंबे समय तक लगातार चलने वाले विज्ञापनों में से एक है। अमूल गर्ल विज्ञापन की शुरुआत 1966 में की गई थी। इस कैंपेन के सफल होने की पीछे की सबसे बड़ी वजह इसके साथ दिया गया वन लाइनर 'अटरली-बटरली अमूल' था। ये एड इतना सफल रहा है कि ये अब अमूल ब्रांड की पहचान बन गई है। अमूल अभियान ने 2016 में 50 साल पूरे किए थे।
मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री में काम करने के अलावा सिल्वेस्टर दा कुन्हा एक सफल बिजनेसमैन भी थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी निशा और बेटे राहुल दा कुन्हा हैं। 'दा कुन्हा कम्युनिकेशंस' को अब उनके बेटे राहुल चलाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications