राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूजा के दौरान मुंह ढकने वाले पुजारी कौन हैं? क्यों छिपाकर रखा था चेहरा

swami vishwaprasanna tirtha: अयोध्या के राम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इस तस्वीर में गर्भगृह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक पुजारी पूजा करते वक्त अपना चेहरा ढ़के हुए दिखाई दे रहे हैं।

वायरल वीडियो और तस्वीर को देख लोगों को हैरान हो रही है कि आखिरी इस पुजारी ने राम लला की पूजा के वक्त अपने भगवा रंग वस्त्र से अपना चेहरा क्यों ढ़का हुआ है।

swami vishwaprasanna tirtha

तो आइए आपको बताते हैं कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूजा के दौरान मुंह ढकने वाले ये पुजारी कौन हैं और इन्होंने अपना चेहरा क्यों छिपाया?

  • अपना चेहरा ढ़क कर राम मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी का नाम श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामी है। स्वामी विश्वप्रसन्ना तीर्थ उडुपी पेजावर के मठाधीश हैं।
  • स्वामी विश्वप्रसन्ना तीर्थ, श्री राम जन्मभूमित तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य भी हैं। इनका बयान खूब चर्चाओं में आया था, जब इन्होंने कहा था कि लोगों को अपने बच्चों के नाम हिंदू धार्मिक ग्रंथों से चुनने चाहिए।

आखिर क्यों ढ़का था चेहरा?

हिंदू पूजा के अनुष्ठानों के कई सूक्ष्म पहलू है और प्रत्येक भाव गहरा प्रतीक है। स्वामी विश्वप्रसन्ना तीर्थ ने प्राण प्रतिष्ठा पूजा के दौरान 'नैवेद्य' चढ़ाने के दौरान अपना चेहरा ढ़क लिया है। नैवेद्य ईश्वर को चढ़ाये जाने वाले पदार्थ को कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान को 'नैवेद्य' चढ़ाते वक्त चेहरा ढ़क लेना चाहिए।

ये परंपरा ज्यादातर ने माधव संप्रदाय के संतों द्वारा अपनाए गए हैं। ऐसी प्रथाएं विशिष्ट क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं हैं। स्वामी विश्वप्रसन्ना तीर्थ से जब एक कन्नड़ टीवी चैनल पर पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि नैवेद्य चढ़ाते समय आंखें बंद करने का भाव केवल दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह हर जगह पालन की जाने वाली एक प्रथा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+