Sudhanshu Trivedi: कौन हैं सुधांशु त्रिवेदी? कितनी संपत्ति के मालिक, क्या BJP बनाएगी अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष?
Sudhanshu Trivedi Biography: भारतीय जनता पार्टी (BJP) में इन दिनों नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम को लेकर खूब चर्चा हो रही है। राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक कई नाम तैर रहे हैं। इन्हीं में एक नाम हाल ही में सुर्खियों में आया है वो है-डॉ. सुधांशु त्रिवेदी का। विपक्षी प्रवक्ताओं को अपनी धारदार बहस से चुप करा देने वाले त्रिवेदी न सिर्फ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं बल्कि राज्यसभा सांसद भी हैं।
Sudhanshu Trived BJP President Race: सोशल मीडिया इस बात की चर्चा है कि सुधांशु त्रिवेदी भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में शामिल हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर ये चर्चा कहां से और कैसे आई, इसका कोई अधिकारिक जवाब नहीं मिल पाया है और ना ही भाजपा के किसी नेता या पदाधिकारी ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं सुधांशु त्रिवेदी, उनका अब तक का सफर कैसा रहा है और उनकी संपत्ति कितनी है।

🔵 who is Sudhanshu Trivedi: कौन हैं सुधांशु त्रिवेदी?
🔹 डॉ. सुधांशु त्रिवेदी का जन्म 20 अक्टूबर 1970 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ। उनके पिता का नाम यूडी त्रिवेदी और मां का नाम प्रियंवदा त्रिवेदी है। सुधांशु त्रिवेदी ब्राह्मण परिवार से आते हैं।
🔹 इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद धांशु त्रिवेदी डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (तत्कालीन यूपी टेक्निकल यूनिवर्सिटी) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की। गणित और इंजीनियरिंग के प्रति गहरी रुचि रखने वाले त्रिवेदी ने शुरुआत में इसी क्षेत्र में करियर बनाने का मन बनाया था।
🔹 उन्होंने कई यूनिवर्सिटीज में बतौर फैकल्टी और वक्ता काम किया। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय समेत कई संस्थानों में पढ़ाने के बाद उनकी पहचान एक गंभीर अकादमिक और बेहतरीन वक्ता के तौर पर बनी।
🔵 Sudhanshu Trivedi Net Worth: सुधांशु त्रिवेदी की कुल संपत्ति?
🔹 सुधांशु त्रिवेदी की कुल संपत्ति 26 करोड़ रुपये हैं। जिसमें चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल हैं। सुधांशु त्रिवेदी ने हलफनामे में बताया है कि उनके ऊपर एक भी रुपये का लोन या कर्ज नहीं है।
🔹 सुधांशु त्रिवेदी के पास 4 लाख रुपये कैश है और अलग-अलग बैंक अकाउंट में 9 करोड़ रुपये जमा हैं। कंपनियों में बांड, डिबेंचर और शेयर में सुधांशु त्रिवेदी ने लगभग 4 करोड़ रुपये का निवेश किया है। 94 लाख रुपये एलआईसी या अन्य बीमा पॉलिसी में है।
🔹 सुधांशु त्रिवेदी के गाड़ी की कीमत 13 लाख रुपये है और उनके पास 2 करोड़ के सोना-चांदी के गहने हैं।

🔵 Sudhanshu Trivedi Career: सुधांशु त्रिवेदी की राजनीति में एंट्री और शुरुआती दौर
कहा जाता है कि सुधांशु त्रिवेदी राजनीति में बहुत छोटी उम्र में आ गए थे। राजनीति के प्रति गहरी समझ और रुचि ने उन्हें जल्द ही मेनस्ट्रीम पॉलिटिक्स का हिस्सा बना दिया। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार रह चुके हैं। उन्होंने भारत सरकार के एक केंद्रीय मंत्री के भी एडवाइजर के तौर पर काम किया।
इतना ही नहीं, वे महज 35 साल की उम्र में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार भी बनाए गए। यहां से उनकी पहचान संगठन के भीतर और मजबूत होती चली गई।
🔵 मोदी लहर में अहम भूमिका
साल 2014 के लोकसभा चुनाव बीजेपी के लिए ऐतिहासिक साबित हुए। इन चुनावों में सुधांशु त्रिवेदी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। वे पार्टी की मीडिया और कम्युनिकेशन टीम का हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और अमित शाह जैसे दिग्गज नेताओं के प्रचार अभियानों को रणनीतिक रूप से संभाला।
2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली और राजस्थान की कमान सौंपी गई। उनकी रणनीतिक सोच और संगठनात्मक क्षमता ने पार्टी नेतृत्व को और प्रभावित किया।
🔵 राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद
सुधांशु त्रिवेदी वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। उनकी वाकपटुता और तार्किक बहस ने उन्हें टीवी डिबेट्स का स्टार बना दिया है। कई बार ऐसा हुआ है जब विपक्षी प्रवक्ता उनके तर्कों के सामने खामोश हो गए।
साल 2019 में उन्हें राज्यसभा भेजा गया। यह सीट पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन के बाद खाली हुई थी। त्रिवेदी को निर्विरोध चुना गया, जो उनके राजनीतिक कद को दिखाता है।

🔵 Sudhanshu Trivedi Personal life: सुधांशु त्रिवेदी निजी जीवन
राजनीति और अकादमिक क्षेत्र से इतर सुधांशु त्रिवेदी का निजी जीवन भी काफी सादा है। उन्होंने 8 मई 2009 को शालिनी तिवारी से शादी की। दंपति के एक बेटा और एक बेटी है। फिलहाल वे नई दिल्ली के पंडारा रोड पर रहते हैं।
🔵 सुधांशु त्रिवेदी क्या बन सकते हैं बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष?
अब सबसे बड़ा सवाल-क्या सुधांशु त्रिवेदी बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं? राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो त्रिवेदी के पास कई मजबूत पक्ष हैं, संगठन का गहरा अनुभव है, पार्टी नेतृत्व के करीबी रिश्ते, मीडिया में जबरदस्त पकड़ और लोकप्रियता, साफ-सुथरी छवि, ये सब कई कारण हैं, जो उन्हें इस रोल के लिए फिट बैठाते हैं। लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो भाजपा अध्यक्षी की जिम्मेदारी सुधांशु त्रिवेदी को मिलना मुश्किल है। हालांकि, अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगा। लेकिन इतना तय है कि उनके नाम पर चर्चा होना ही इस बात का सबूत है कि संगठन में उनकी स्वीकार्यता तेजी से बढ़ी है।
डॉ. सुधांशु त्रिवेदी एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने पढ़ाई-लिखाई और अकादमिक पृष्ठभूमि से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में मजबूत जगह बनाई है। इंजीनियरिंग से लेकर राज्यसभा तक का उनका सफर प्रेरणादायक है। सोशल मीडिया पर चाहे उनकी वाकपटुता की चर्चा हो या बीजेपी अध्यक्ष पद की दौड़ में उनका नाम-सुधांशु त्रिवेदी फिलहाल भारतीय राजनीति के सबसे चर्चित नेताओं में से एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications