कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी की बहन शाइना सुन्सारा? क्या करती हैं काम, जानकर आप कहेंगे ये परिवार ही कमाल है

Colonel Sofiya Qureshi Sister Shyna Sunsara: पाकिस्तान के खिलाफ किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' का चेहरा बनकर उभरीं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी घर, परिवार के बारे में जानने की लोगों में काफी उत्सुकता है। ऐसे में अब कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वा बहन डॉ. शाइना सुन्सारा सुर्खियों में आ गई हैं। ऐसे में आइए जानें कौन हैं शाइना सुन्सारा और अपनी बहन को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा है...।

डॉ. शाइना सुन्सारा ने जब अपनी बहन को 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर ब्रीफिंग करते हुए टीवी पर देखा तो उनका सिर गर्व से और ऊंचा हो गया है। हिंन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक शाइना सुन्सारा ने कहा, ''मुझे नहीं पता था कि मेरी बहन ऐसा कुछ करने जा रही हैं। मुझे एक रिश्तेदार का फोन आया, जिसने मुझे कहा कि देखो कौन आ रहा है टीवी पर... यह न केवल हमारे लिए, बल्कि भारत के लिए गर्व का पल था।हमारी सरकार और पीएम मोदी जी ने कितना अच्छा जवाब दिया।"

Colonel Sofiya Qureshi Sister Shyna Sunsara

शाइना सुन्सारा बोलीं- हम फौजी के बच्चे हैं

शाइना सुन्सारा ने कहा,

''हम फौजी के बच्चे हैं। उस समय महिलाएं सेना में शामिल नहीं हो सकती थीं, लेकिन फिर भी हम दोनों ही ऐसा करना चाहती थीं। मुझे याद है, सोफिया बचपन में कहा करती थी, 'मैं डीआरडीओ के वैज्ञानिक बनकर सेना में जाऊंगी!' अगर वो भी नहीं हो पाया तो पुलिस में शामिल हो जाऊंगी।''

शाइना सुन्सारा ने कहा,

''मेरे पिता ने 1971 के बांग्लादेश युद्ध में लड़ाई लड़ी थी। उनके पिता यानी मेरे दादा जी भी सेना में थे। हमारे चाचा बीएसएफ में थे। मेरे दादा के दादा ब्रिटिश सेना में थे, जो बाद में क्रांतिकारी लड़ाई में शामिल हो गए। हमारी दादी हमें 1857 के विद्रोह में झांसी की रानी द्वारा लड़ने की कहानियां सुनाती थीं। सोफिया भी झांसी की रानी की तरह बोलती चली गई ब्रीफिंग में, वो उसकी प्रेरणा रही हैं।''

Who is Shyna Sunsara: कौन हैं शाइना सुन्सारा?

  • शाइना सुन्सारा एक ऑलराउंडर महिला हैं। शाइना एक अर्थशास्त्री, पर्यावरणविद, फैशन डिजाइनर, पूर्व सेना कैडेट और राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। शाइना को उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है।
  • शाइना सुन्सारा को 'वडोदरा की वंडर वुमन' भी कहा जाता है। शाइना सुन्सारा एक ब्यूटी क्वीन भी हैं, जिन्होंने मिस गुजरात, मिस इंडिया अर्थ 2017 और मिस यूनाइटेड नेशंस 2018 का खिताब जीता है।
  • शाइना सुन्सारा को 2018 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। शाइना सुन्सारा के इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
  • शाइना सुन्सारा गुजरात में 100,000 पेड़ लगाने की योजना बनाई थी। जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा मिली।
  • शाइना सुन्सारा ने हाल ही में एक रेडियो सिटी इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें बचपन से ही फैशन और मॉडलिंग का शौक था। बचपन से ही एक ऑलराउंडर बनकर जीना चाहती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+