Who is Guddu Jamali: कौन हैं गुड्डू जमाली, जो BSP छोड़कर गए सपा में, आजमगढ़ के हैं सबसे अमीर नेता!
Shah Alam Guddu Jamali: लोकसभा चुनाव-2024 के पहले बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) को बड़ा झटका लगा है। बसपा के नेता और मायावती के करीबी कहे जाने वाले शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए हैं।
शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली आजमगढ़ से विधायक रह चुके हैं। कहा जाता है कि आजमगढ़ में इनके बिना चुनाव नहीं लड़ा जा सकता है। गुड्डू जमाली बाजी हारकर भी सियासत पलटने का दम रखते हैं।

इस सीट पर हुए पिछले उपचुनाव में सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव की हार के लिए भी बहुत हद तक उस वक्त के बसपा उम्मीदवार शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को जिम्मेदार बताया गया था। ऐसे में लोग शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के बारे में जानना चाहते हैं, आइए जानें इनके बारे में और इनकी संपत्ति के बारे में?
Who is Guddu Jamali: कौन हैं शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली?
- शाह आलम को गुड्डू जमाली के नाम से जाना जाता है। गुड्डू जमाली उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के कद्दावर नेता हैं। इन्हें मायावती का करीबी सहयोगी माना जाता था।
- गुड्डू जमाली विधायक भी रह चुके हैं। गुड्डू जमाली आजमगढ़ की मुबारकपुर विधानसभा सीट से 2012 और 2017 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीतकर विधायक बने थे।
- गुड्डू जमाली आजमगढ़ के मुबारकपुर के मूल निवासी हैं। जमाली आजमगढ़ के बड़े बिजनेसमैन भी हैं। गुड्डू जमाली पसमांदा मुस्लिम समाज से आते हैं।
Guddu Jamali Net worth: गुड्डू जमाली की संपत्ति
- गुड्डू जमाली यूपी के सबसे अमीर नेताओं में से एक हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक इनकी संपत्ति 195 करोड़ रुपये है।
- गुड्डू जमाली के पास 3 करोड़ की देनदारियां हैं। गुड्डू जमाली के पास 17 लाख कैश है और अलग-अलग बैंकों में 17 लाख जमा है।
- गुड्डू जमाली के कंपनियों में बांड, डिबेंचर और शेयर 185 करोड़ रुपये के हैं। इनके ऊपर एक करोड़ का पर्सनल लोन है।
- गुड्डू जमाली के पास 23 लाख के सोने-चांदी के गहने हैं। इनके घर की कीमत भी करोड़ों में है।












Click it and Unblock the Notifications